Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bihar Board 12th Topper: अररिया की बेटी ने बिहार में चौथा स्थान प्राप्त किया, इस विषय में लहराया परचम

    Updated: Sat, 23 Mar 2024 04:05 PM (IST)

    Bihar News बिहार बोर्ड के इंटर का रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार परिणाम में 87.21 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। वहीं बिहार बोर्ड इंटर परिणाम में क ...और पढ़ें

    अररिया की बेटी ने बिहार में चौथा स्थान प्राप्त किया (जागरण)

    जागरण संवाददाता, अररिया। Bihar Board 12th Topper: अररिया,बिहार बोर्ड के इंटर के कॉमर्स के रिजल्ट में अररिया के जोगबनी इंदिरा नगर वार्ड 4 निवासी भीम तिवारी की पुत्री साक्षी कुमारी ने प्रदेश में चौथा रैंक प्राप्त की है। साक्षी को 93.60 प्रतिशत कुल 468 अंक आया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साक्षी ने काफी मेहनत से पढ़ाई कर इस मुकाम को पाया है। साक्षी पहले से पढ़ने में मेधावी रही हैं। साक्षी की इस सफलता से पूरे परिवार में खुशी की लहर है। इस बार 87.21 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।

    वाणिज्य संकाय (Bihar Board Commerce Toppers List 2024)

    प्रिया कुमारी- 478, 95.60%

    सौरव कुमार- 470, 94.00%

    गुलशन कुमार- 469, 93.80%

    कुणाल कुमार- 469, 93.80%

    सुजाता कुमारी- 468, 93.60%

    साक्षी कुमारी- 468, 93.60%

    धर्मवीर कुमार- 467, 93.40%

    दीपाली कुमारी- 467, 93.40%

    ऐसे चेक करें रिजल्ट

    बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं.

    • Bihar Board की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं
    • इंटर रिजल्ट के लिंक पर जाकर क्लिक करें
    • अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके सबमिट बटन क्लिक करें
    • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
    • भविष्य के लिए रिजल्ट चेक करें और इसे सेव करें

    1 से 12 फरवरी तक आयोजित की गई थी इंटर की परीक्षा

    इंटर परीक्षा एक से 12 फरवरी तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में 13,04,352 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिसमें 6,77,921 छात्र, जबकि 6,26,431 छात्राएं शामिल हुई थी। परीक्षा 38 जिलों में 1,523 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 24 फरवरी से 4 मार्च तक चला था। मूल्यांकन समाप्त होने के 19 वां दिन रिजल्ट जारी किया जा रहा है।

    Bihar Board 12th Toppers List 2024: बिहार बोर्ड के टॉपरों की लिस्ट जारी, ये हैं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के टॉपर

    Bihar Board 12th Result: इंतजार खत्म, जारी हुआ बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां पढ़ें टॉपर्स की लिस्ट