Move to Jagran APP

Bihar Board 12th Result: इंतजार खत्म, जारी हुआ बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां पढ़ें टॉपर्स की लिस्ट

BSEB 12th Result 2024 बिहार बोर्ड 12 वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। परिणाम देखने के लिए आपको बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा। रिजल्ट में साइंस कॉमर्स के साथ-साथ आर्ट्स के टॉपरों के नामों का एलान हो गया। इंटर के करीब 13 लाख छात्र-छात्राओं को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। 87.21 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।

By Jagran News Edited By: Sanjeev Kumar Published: Sat, 23 Mar 2024 11:54 AM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2024 02:25 PM (IST)
Bihar Board 12th Result: इंतजार खत्म, जारी हुआ बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां पढ़ें टॉपर्स की लिस्ट
थोड़ी देर में जारी हो जाएगा बिहार बोर्ड के 12वीं का परिणाम (जागरण)

डिजिटल डेस्क, पटना।  Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड 12 वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। परिणाम देखने के लिए आपको बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा। रिजल्ट में साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के टॉपरों के नामों का एलान हो गया है। इंटर के करीब 13 लाख छात्र-छात्राओं को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।

loksabha election banner

यहां पढ़ें टॉपरों की लिस्ट

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में आर्ट्स में पटना के तुषार कुमार ने परचम लहराया है और उन्हें प्रथम स्थान मिला है। साइंस में सीवान के मृत्युंजय कुमार ने टॉप किया। वहीं कॉमर्स में शेखपुरा की प्रिया कुमारी ने टॉप किया।

विज्ञान संकाय

1. मृत्युंजय कुमार        481     96.20 फीसदी

2. सिमरन गुप्ता           477     95.40  फीसदी

2. वरुण कुमार            477     95.40  फीसदी

3. प्रिंस कुमार              476     95.20  फीसदी

4. आकृति कुमारी         475     95.00 फीसदी  

4. राजा कुमार             475      95.00 फीसदी

4. साना कुमारी            475      95.00 फीसदी

5. प्रज्ञा कुमारी             474       94.80 फीसदी

5. अनुष्का गुप्ता           474       94.80 फीसदी

5. अंकिता कुमारी         474       94.80 फीसदी

5. प्रिंस राज                 474       94.80 फीसदी

कला संकाय

तुषार कुमार- 482, 96.80%

निशी सिन्हा- 473, 94.60%

तनु कुमारी- 472, 94-40%

कुमार निशांत- 469, 93.80%

अभिलाषा कुमारी- 468, 93.80%

वाणिज्य संकाय

प्रिया कुमारी- 478, 95.60%

सौरव कुमार- 470, 94.00%

गुलशन कुमार- 469, 93.80%

कुणाल कुमार- 469, 93.80%

सुजाता कुमारी- 468, 93.60%

साक्षी कुमारी- 468, 93.60%

धर्मवीर कुमार- 467, 93.40%

दीपाली कुमारी- 467, 93.40%

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं.
  • Bihar Board की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं
  • इंटर रिजल्ट के लिंक पर जाकर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके सबमिट बटन क्लिक करें
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • भविष्य के लिए रिजल्ट चेक करें और इसे सेव करें

1 से 12 फरवरी तक आयोजित की गई थी इंटर की परीक्षा

इंटर परीक्षा एक से 12 फरवरी तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में 13,04,352 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिसमें 6,77,921 छात्र, जबकि 6,26,431 छात्राएं शामिल हुई थी। परीक्षा 38 जिलों में 1,523 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 24 फरवरी से 4 मार्च तक चला था। मूल्यांकन समाप्त होने के 19 वां दिन रिजल्ट जारी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें

BPSC Paper Leak: इन 3 शहरों से सर्वाधिक परीक्षार्थी गिरफ्तार, साइबर कैफे को बनाया हथियार, फिर कर दिया खेल

BPSC Paper Leak 2024: पेपर लीक कांड में खुल गई कुंडली; पढ़ लीजिए सभी आरोपियों के नाम; कई लड़कियां भी शामिल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.