Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Honda Shine 100 Vs Bajaj Platina100: माइलेज, फीचर्स और कीमत के मामले में कौन है बेस्ट, जानें डिटेल्स

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 03:30 PM (IST)

    आज हम आपके लिए दोनों कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली बाइक Honda Shine 100 और Honda Shine 100 Vs Bajaj Platina100 Bajaj Platina 100 के बीच की तुलना लेकर आए हैं।इन दोनों का ही डिजाइन काफी दमदार है। जिसके कारण इसे चलाने में काफी आराम मिलता है।होंडा शाइन 100 में 98.9cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। Shine 100 का वजन 99 किलोग्राम है

    Hero Image
    Honda Shine 100 Vs Bajaj Platina100: दोनों कम्यूटर बाइक्स के कीमत और फीचर्स में कितना अंतर

    नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में टू -व्हीलर की डिमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। सेल की बात आए तो सबसे अधिक कम्यूटर बाइक्स की सेल होती है। वैसे भी मार्केट में होंडा और बजाज सबसे अधिक बाइक्स की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। आपको बता दें, आज हम आपके लिए दोनों कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली बाइक Honda Shine 100 और Bajaj Platina 100  के बीच तुलना लेकर आए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डिजाइन

    इन दोनों का ही डिजाइन काफी दमदार है। जिसके कारण इसे चलाने में काफी आराम मिलता है। इसमें एक सपाट और पतला सा ईंधन टैंक मिलता है। प्लैटिना 100 को भी इस तरीके से डिजाइन किया गया है जो लुक में भी सरल है। लेकिन बजाज 100 में एक एलईडी डीआरएल मिलता है। होंडा की शाइन 100 को टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और डुअल रियर शॉक्स से लैस है।

    इंजन

    होंडा शाइन 100 में 98.9cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। जो 7.28 bhp और 8.05 Nm बनाता है। इसे 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। दूसरी ओर प्लैटिना 100 में 102cc मोटर है जो 7.9bhp और 8.3Nm जनरेट करता है। प्लेटिना 100 का वजन भी लगभग 18 किलोग्राम अधिक है। इसलिए, दोनों के लिए पावर-टू-वेट अलग-अलग है।

    वजन 

    Shine 100 का वजन 99 किलोग्राम है और इसमें 9 लीटर का फ्यूल टैंक भी मिलता है। सीट की ऊंचाई भी काफी कम है और 786 मिमी है।  Bajaj Platina 100 का वजन 117 किलोग्राम है। यह 11 लीटर ईंधन टैंक से लैस है। इसकी सीट थोड़ी ऊंची है 804mm है।

    कीमत

    Honda Shine 100 की कीमत भारतीय बाजार में 64,900  है। जबकि Bajaj Platina 100 की कीमत 65,856 है। दोनों 100cc कम्यूटर बाइक के बीच कीमत में अधिक अंतर नहीं है।

    यह भी पढ़ें-

    100cc सेगमेंट में कम बजट वाली दमदार बाइक्स, यहां देखें इनकी लिस्ट

    comedy show banner
    comedy show banner