इन टिप्स को फॉलो कर घर पर ही करें अपनी बाइक की सर्विसिंग, चुटकियों में काम होगा आसान
जब भी आप अपनी बाइक की वॉशिग करें तो एक बारे चेन कवर और अन्य हिस्सों को भी हार्ड ब्रशिंग की मदद से अच्छे से साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक हार्ड ब्रश की जरूरत पड़ती है।इस ब्रश के कारण आप आराम से लोहे के पार्ट्स पर जमी गंदगी को साफ कर सकते हैं। ये काफी जरुरी भी होता है।
नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। अगर आप अपनी बाइक को सर्विसिंग पर लेकर नहीं जा पाते हैं तो आप घर पर भी अपनी बाइक को बिना पैसे खर्च किए हुए बाइक को घर पर ही साफ कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ खास टिप्स बताने जा रहे हैं जिसे जानना आपका लिए जरुरी है। इसके कारण आप आराम से घर पर ही अपनी बाइक को मेनटेन कर सकते हैं। चलिए आपको इसके बारे में और अधिक जानकारी देते हैं।
वॉशिंग
अगर आप अपनी बाइक को घर पर ही मेंटेन करना चाहते हैं तो सबसे पहले वॉशिंग जरूरी है। इसके कारण आप बाइक पर लगी हुई गंदगी को आराम से निकाल सकते हैं। एक बार जब बाइक से गंदगी निकल जाती है तो आप अपनी बाइक की सर्विस भी कर सकते हैं।
हार्ड ब्रशिंग
जब भी आप अपनी बाइक की वॉशिग करें तो एक बारे चेन कवर और अन्य हिस्सों को भी अच्छे से साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक हार्ड ब्रश की जरूरत पड़ती है। इस ब्रश के कारण आप आराम से लोहे के पार्ट्स पर जमी गंदगी को साफ कर सकते हैं। ये काफी जरुरी भी होता है।
ल्यूब्रिकेशन
बाइक के चेन कवर और चेन को जंग से बचाने के लिए स्मूथ राइडिंग के लिए होता है ल्यूब्रिकेशन, आप एक अच्छी क्वालिटी के ल्यूब्रिकेशन स्प्रे का इस्तेमाल करके कुछ हिस्सों पर अप्लाई कर दें। क्योंकि गंदगी के कारण जंग लगने की संभावना अधिक बढ़ जाती है।
बैटरी और स्पार्क प्लग
बैटरी और स्पार्क प्लग दोनों ही बाइक में ऐसे पार्ट्स होते हैं जिन्हें आप बिना मेहनत के बाहर निकाल सकते हैं। अगर आपको बाइक स्टार्ट करने में दिक्कत आती है तो आप इन दोनों को अच्छी तरह से साफ करके वापस से उन्हें फिक्स कर दें। क्योंकि स्पार्क प्लग पर कार्बन जम जाता है जिसके कारण बैटरी के साथ भी ऐसा ही होता है। ऐसे में इनकी सफाई करना बहुत जरुरी होता है।
यह भी पढ़ें-
Bike Care Tips: अगर बाइक दें बीच रास्ते में धोखा तो खुद से करें ठीक, अपनाएं ये टिप्स