अपडेटेड वर्जन में लॉन्च हुई BMW S1000RR, जानिए पहले से कितना बदल गई ये बाइक?
2023 मॉडल पर इलेक्ट्रॉनिक राइडर एड्स में स्लाइड कंट्रोल फंक्शन के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम ब्रेक स्लाइड असिस्ट के साथ एबीएस चार राइड मोड्स (रेन रोड डायनामिक और रेस) हिल स्टार्ट कंट्रोल बाइडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर लॉन्च कंट्रोल और पिट लेन शामिल हैं।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। BMW मोटार्ड इंडिया ने आज 2023 BMW S1000RR को भारत में 20 लाख 25 हजार रुपये की शुरूआती कीमत में लॉन्च कर दिया है। इस प्रीमियम मोटरसाइकिल को कुल 3 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें स्टैंडर्ड, प्रो और प्रो एम वेरिएंट शामिल है। आइये जानते हैं इस प्रीमियम मोटरसाइकिल की खासियतों के बारे में।
पहले से कितना बदल गई ये बाइक?
नए 2023 S1000RR को वार्षिक अपडेट के हिस्से के रूप में कई नए अपडेट दिए गए हैं। बाइक अब स्टैंडर्ड फिटमेंट के हिस्से के रूप में एयरो विंगलेट का उपयोग करती है, जो लुक्स को बढ़ाने के अलावा 10 किलो डाउनफोर्स जोड़कर इसकी एयरोडॉयनिक्स को और बढ़ा देती है।इसके अलावा, इस बाइक की विंडशील्ड को और भी बड़ा कर दिया गया है। जिससे इसका लुक और भी प्रीमियम लगने लगा है।
2023 BMW S1000RR फीचर्स
फीचर्स के तौर पर इस बाइक में स्प्लिट एलईडी हैडलाइट्स, कॉम्पैक्ट और एयरोडायनामिक बॉडी वर्क के अलावा, साइड पैनल पर पिछली पीढ़ी के मॉडल से लिया गया शार्क गिल देखने को मिलता है। सिल्हूट के किनारों पर विंगलेट भी दिखाई देते हैं, जबकि बीएमडब्ल्यू इसे M1000RR स्पोर्ट्स के विंगलेट्स से लैस है। 2023 BMW S1000RR वेरिएंट में राइडिंग मोड, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, हिल होल्ड कंट्रोल, एक प्लान लिमिटर और 6.5 इंच रंग का टीएफटी मिलता है।
एडवांस फीचर्स
2023 मॉडल पर इलेक्ट्रॉनिक राइडर एड्स में स्लाइड कंट्रोल फंक्शन के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, ब्रेक स्लाइड असिस्ट के साथ एबीएस, चार राइड मोड्स (रेन, रोड, डायनामिक और रेस), हिल स्टार्ट कंट्रोल, बाइडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, लॉन्च कंट्रोल और पिट लेन शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी रेस प्रो 1 से 3 मोड को वैकल्पिक के रूप में पेश करेगी।
2023 BMW S1000RR इंजन
इस बाइक में 999सीसी का इनलाइन, लिक्विड कूल्ड इंजन लगाया गया है, जो 206.5bhp की मैक्सिमम पॉवर और 113 एनएम की पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।
वैरिएंट के अनुसार कीमतें
Standard: Rs 20.25 lakh
Pro: Rs 22.15 lakh
Pro M Sport: Rs 24.55 lakh
यह भी पढ़ें
बेलेनो बेस्ड क्रॉसओवर ऑटो एक्सपो में होगी पेश, जानिए कब तक होगी लॉन्च
अगर आपके स्कूटर में है Lithium Ion बैटरी तो जरूरी है ये सावधानी, जरा-सी चूक से लग सकती है आग
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।