Move to Jagran APP

नई BMW Z4 Roadster भारत में हुई लॉन्च, 4.5 सेकेंड्स में पकड़ती है 100kmph की रफ्तार

नई BMW Z4 भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है। इसमें पावरफुल ड्राइविंग डायनेमिक्स और प्रोग्रेसिव डिजाइन दिया गया है।

By Shridhar MishraEdited By: Published: Mon, 08 Apr 2019 01:29 PM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2019 02:22 PM (IST)
नई BMW Z4 Roadster भारत में हुई लॉन्च, 4.5 सेकेंड्स में पकड़ती है 100kmph की रफ्तार
नई BMW Z4 Roadster भारत में हुई लॉन्च, 4.5 सेकेंड्स में पकड़ती है 100kmph की रफ्तार

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। नई BMW Z4 भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है। इसमें पावरफुल ड्राइविंग डायनेमिक्स और प्रोग्रेसिव डिजाइन दिया गया है। नई BMW Z4 Roadster लॉन्च के बाद अब BMW के डीलरशिप्स पर उपलब्ध है।  नई BMW Z4 Roadster भारतीय बाजार में दो इंजन में उपलब्ध है। इनमें BMW Z4 sDrive20i और BMW Z4 M40i शामिल हैं। नई BMW Z4 M40i इस सेगमेंट की फुल स्पोर्ट मॉडल है।

loksabha election banner

कीमत

BMW Z4 sDrive20i की एक्स-शोरूम कीमत 64.9 लाख रुपये है। वहीं, इसके BMW Z4 M40i की एक्स-शोरूम कीमत 78.9 लाख रुपये है।

परफॉर्मेंस

  • BMW Z4 M40i में इन-लाइन 6 ट्विन-टर्बो मोटर दिया गया है। इसका इंजन 345PS की मैक्सिमम पावर और 500Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
  • BMW Z4 sDrive20i में 2.0-लीटर इन-लाइन 4 टर्बो इंजन दिया गया है। इसका इंजन 200PS की मैक्सिमम पावर और 320Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

स्पीड

  • BMW Z4 M40i की टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटे की है। यह कार महज 4.5 सेकेंड्स में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेती है।
  • BMW Z4 sDrive20i की टॉप स्पीड 240 किलोमीटर प्रति घंटे की है। यह कार महज 6.6 सेकेंड्स में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेती है।

माइलेज

  • BMW Z4 M40i के माइलेज परफॉर्मेंस की बात करें तो, यह एक लीटर में 12.82 किलोमीटर की दूरी तय करती है।
  • BMW Z4 sDrive20i एक लीटर में 14.37 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।

सेफ्टी

नई Z4 में BMW के कैमरों का सेट दिया गया है। इसके साथ ही इसमें एक्टिव सेफ्टी टेक फॉर इंडिया का रडार बेस्ड सिस्टम दिया गया है। इसके साथ ही इसमें पेडिस्ट्रियन डिटेक्शन, इमरजेंसी ब्रेकिंग, रियर कोलिसन वार्निंग, लेन डिपार्चर वार्निंग और क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट दिया गया है। इसमें ऑटो पार्किंग फीचर और अडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

यह भी पढें:

इन 8 गलतियों की वजह से मिनटों में कट सकता है चालान, हो सकती है जेल

नई कार से की गईं ये 6 गलतियां पड़ सकती हैं बहुत भारी

Yamaha और Royal Enfield की इन बाइक्स से सड़क हादसों पर लगेगी लगाम    


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.