Move to Jagran APP

2019 BMW X4 स्टाइलिश लुक और दमदार फीचर्स के साथ भारत में हुई लॉन्च

2019 BMW X4 भारत में लॉन्च हो गई है

By Shridhar MishraEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 06:51 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 12:27 PM (IST)
2019 BMW X4 स्टाइलिश लुक और दमदार फीचर्स के साथ भारत में हुई लॉन्च
2019 BMW X4 स्टाइलिश लुक और दमदार फीचर्स के साथ भारत में हुई लॉन्च

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। 2019 BMW X4 भारत में लॉन्च हो गई है। कंपनी ने अपनी इस नई SUV की शुरुआती कीमत 60.60 लाख रुपये रखी है, जो इसके टॉप स्पेसिफिकेशन्स वाले मॉडल के साथ 65.90 लाख रुपये तक जाती है। बता दें कि 2019 BMW X4 पेट्रोल और डीजल दोनों ही वेरिएंट में लॉन्च की गई है।

loksabha election banner

वेरिएंट्स

बात करें डीजल इंजन की तो इसमें दो वेरियंट BMW X4 xDrive20d M Sport X और BMW X4 xDrive30d M Sport X को पेश किया गया है। वहीं, पेट्रोल इंजन में BMW X4 xDrive30i M Sport X वेरिएंट को पेश किया गया है।

कीमत

2019 BMW X4 के xDrive20d M Sport X वेरियंट की एक्स शोरूम कीमत 60.60 लाख रुपये है। वहीं, xDrive30d M Sport X वेरियंट की कीमत 65.90 लाख रुपये है। जबकि, BMW X4 xDrive30i M Sport X पेट्रोल वेरियंट की एक्स शोरूम कीमत 63.50 लाख रुपये रखी गई है।

प्लेटफॉर्म

BMW की नई SUV, CLAR प्लेटफॉर्म पर काम करेगी। इसे कंपनी के चेन्नई स्थित प्लांट में असेंबल किया गया है।

इंजन

  • xDrive30d वेरियंट में 3-लीटर, 6-सिलिंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 261 bhp की मैक्सिमम पावर और 620 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है।
  • xDrive20d वेरियंट में 2-लीटर, 4-सिलिंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 188 bhp की मैक्सिमम पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
  • BMW X4 xDrive30i M Sport X पेट्रोल वेरियंट में 2-लीटर, 4-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 248 bhp का पावर और 350 Nm टॉर्क जनरेट करता है।

स्पीड

  • कंपनी के मुताबिक xDrive30d वेरियंट केवल 6 सेकंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।
  • xDrive20d वेरियंट महज 8 सेकंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकता है।
  • xDrive30i वेरियंट सिर्फ 6.3 सेकंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पकड़ सकता है।

ड्राइविंड मोड्स

नई SUV में चार ड्राइव मोड्स दिए गए हैं। इसमें Eco Pro, Comfort, Sport और Sport+ शामिल हैं।

डायमेंशन

2019 BMW X4 के डायमेंशन में कंपनी ने बदलाव किया है। पुराने मॉडल के मुकाबले इसकी लंबाई को 81 मिलीमीटर, चौड़ाई 37 मिलीमीटर और व्हीलबेस को 54 मिलीमीटर बढ़ाया गया है। इससे पीछे बैठने वाले यात्री को ज्यादा लेग स्पेस मिलेगा, जिससे लंबी यात्रा के दौरान कम थकावट महसूस होगी। इसकी बूट क्षमता को 25 लीटर तक बढ़ाया गया है।

फीचर्स

2019 BMW X4 में पैनारोमिक सनरूफ और इलेक्ट्रिक टेलगेट दिया गया है। इसके अलावा इसमें BMW iDrive सिस्टम के साथ 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। नई SUV, 16-स्पीकर हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स से लैस है।

सेफ्टी फीचर्स

2019 BMW X4 में 6-एयरबैग्स, स्टेबिलिटी कंट्रोल, Isofix चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:

भारत में 10 लाख रुपये से कम कीमत में ये हैं 5 सबसे लेटेस्ट कारें, जानें कीमत और फीचर्स

सड़क पर गाड़ी चलाते समय इन 8 गलतियों से कट सकता है चालान, हो सकती है जेल

2019 में भी धमाल मचाएंगी ये 6 बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.