Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Volvo की इस कार का भारत से उठा बोरिया-बिस्तरा, 2021 में हुई थी लॉन्च

    Updated: Fri, 20 Jun 2025 04:26 PM (IST)

    वोल्वो ने भारतीय बाजार में अपनी Volvo S90 की बिक्री बंद कर दी है जिसे अक्टूबर 2021 में लॉन्च किया गया था। 250hp की पावर वाला 2.0-लीटर का माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता था। शानदार फीचर्स और 68.25 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत के बावजूद यह Mercedes E-Class और BMW 5 सीरीज से पिछड़ गई। अब ग्लोबल लेवल पर इसका फेसलिफ्ट आ चुका है।

    Hero Image
    भारत में Volvo S90 की बिक्री बंद।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वोल्वो ने अपनी Volvo S90 की बिक्री को भारतीय बाजार में बंद कर दिया है। इसे भारत में अक्टूबर 2021 में लॉन्च किया गया था। इसके बंद करने से पहले कंपनी ने हाल ही में ग्लोबल लेवल अप्रैल 2025 में फेसलिफ्ट लॉन्च किया है। आइए विस्तार में जानते हैं कि वोल्वो S90 को भारतीय बाजार में बंद करने के पीछे का क्या कारण है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Volvo S90 का इंजन

    इसे भारत में केवल एक ही इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जाता था। इसमें 250hp की पावर जनरेट करने वाला 2.0-लीटर, चार-सिलेंडर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जाता था। इसे भारत में केवल फुली लोडेड B5 ट्रिम में में पेश की जाती थी।

    Volvo S90 के फीचर्स

    इसमें कई शानदार फीचर्स थे, जो इसे काफी प्रीमियम बनाते थे। इसमें 360-डिग्री कैमरा, फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 19-स्पीकर, 1,400W बोवर्स एंड विल्किंस ऑडियो सिस्टम, मसाजिंग और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ADAS सूट (एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम), एयर सस्पेंशन जैसे फीचर्स मिलते थे।

    Volvo S90 की कीमत

    वोल्वो की इस कार को भारत में ही असेंबल किया जाता था और इसकी आखिरी एक्स-शोरूम कीमत 68.25 लाख रुपये थी। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Mercedes E-Class और BMW 5 सीरीज होता था। इन गाड़ियों में मिलने वाले तकनीक और पावरट्रेन ऑप्शन के मामले में पिछड़ गई थी, जिसकी वजह से इसकी बिक्री उम्मीद के मुताबिक कम रही।

    क्या Volvo S90 की जगह लेगी कोई नई गाड़ी?

    ग्लोबल लेवल पर Volvo S90 का पहले ही दूसरा फेसलिफ्ट लाया जा चुका है। नई S90 में बदला हुआ एक्सटीरियर डिजाइन, बड़ी टचस्क्रीन के साथ नई तकनीक और अपडेटेड माइल्ड-हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शन दिया गया है। वोल्वो ने इस मार्च में एक ऑल-इलेक्ट्रिक सिबलिंग, ES90 को भी दुनिया के सामने पेश किया है, जिसमें 106kWh बैटरी दी ही है जो 700 किमी से ज्यादा की रेंज देती है।

    यह भी पढ़ें- Mercedes ने इन गाड़ियों के लिए जारी किया रिकॉल, गाड़ी में आग लगने का है खतरा