विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले वीरेंद्र सहवाग चलातें हैं ये शानदार कारें

By Sajan ChauhanEdited By:
Published: Sun, 20 Oct 2019 12:15 PM (IST)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) इन शानदार और लग्जरी कारों में चलते हैं।

गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले वीरेंद्र सहवाग चलातें हैं ये शानदार कारें
गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले वीरेंद्र सहवाग चलातें हैं ये शानदार कारें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। आज पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) अपना 41वा जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 20 अक्टूबर, 1978 को नजफगढ़ दिल्ली में जन्मे वीरेंद्र सहवाग ने 1 अप्रैल, 1999 को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच से करियर की शुरुआत की थी। क्रिकेट की दुनिया में सहवाग को आक्रमक बल्लेबाज माना गया है। वनडे मैच की बात हो चाहे टेस्ट मैच की बात हो सहवाग हमेशा एक ही अंदाज के साथ खेलते रहे हैं। सहवाज जब तक बल्लेबाजी के लिए मैदान में रहते थे तब तक दूसरी टीम के गेंदबाजों का मनोबल गिरा रहता था। फिलहाल सहवाग क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं और क्रिकेट में कॉमेंटेटरी कर रहे हैं। आज हम आपको सहवाग के जन्मदिन के मौके पर उनके कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं।

वीरेंद्र सहवाग के पास बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पर (Bentley Continental Flying Spur) लग्जरी सेडान कार है।

पावर और स्पेशिफिकेशन की बात की जाए तो Bentley Continental Flying Spur में 6.0 लीटर का वी-8 इंजन दिया गया है जो कि 616 बीएचपी की पावर और 800 एनएम का टार्क जनरेट करता है। कीमत की बात की जाए तो बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पर की एक्स शोरूम कीमत लगभग 3.4 करोड़ रुपये है।

सहवाग के पास बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज (BMW 7 Series) लग्जरी सेडान भी है।

पावर और स्पेशिफिकेशन की बात की जाए तो BMW 7 Series में 6592CC का 12 सिलेंडर वाला इंजन है जो कि 600 Bhp की पावर और 800 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। माइलेज की बात की जाए तो बीएमडब्ल्यू 7 सीरिज प्रति लीटर में 17.66 किमी का माइलेज दे सकती है। कीमत की बात करें तो BMW 7 Series की एक्स शोरूम कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें: Honda Amaze पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, 1 लीटर में देती है 27.4km का माइलेज

यह भी पढ़ें: सेकेंड हैंड कार खरीदते वक्त ये गलती पड़ सकती है भारी, जरूर रखें ध्यान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।