विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Honda Amaze पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, 1 लीटर में देती है 27.4km का माइलेज

By Sajan ChauhanEdited By:
Published: Sun, 20 Oct 2019 10:43 AM (GMT+05:30)

Honda Amaze की खरीद पर कंपनी भारी डिस्काउंट की पेशकश कर रही है जानें खरीदने पर कितना फायदा होगा।

Honda Amaze पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, 1 लीटर में देती है 27.4km का माइलेज
Honda Amaze पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, 1 लीटर में देती है 27.4km का माइलेज

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी Honda अपनी लोकप्रिय कार Honda Amaze की खरीद पर भारी डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। अगर आप इस फेस्टिव सीजन पर Honda Amaze खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए किफायती साबित हो सकता है।

पावर और स्पेशिफिकेशन

पावर और स्पेशिफिकेशन की बात करें तो Honda Amaze दो इंजन ऑप्शन में आती है। इसके पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का i-VTEC इंजन है जो कि 6 हजार आरपीएम पर 90 पीएस की पावर जनरेट करता है। इसके डीजल वेरिएंट में 1.5 लीटर का i-DTEC इंजन है जो कि 3600 आरपीएम पर 100 पीएस की पावर जनरेट करता है।

माइलेज

माइलेज की बात की जाए तो Honda Amaze पेट्रोल वेरिएंट प्रति लीटर पेट्रोल में 19.5 किमी की दूरी तय कर सकती है। वहीं डीजल वेरिएंट प्रति लीटर में 27.4 किमी की दूरी तय कर सकती है।

ऑफर

ऑफर की बात करें तो Honda Amaze पर कुल मिलाकर 42 हजार रुपये के आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं।

Honda Amaze के पेट्रोल/ डीजल वेरिएंट पर यह फायदा मिल रहा है (सिर्फ Amaze Ace Edition पर यह ऑपर नहीं है)

कार एक्सचेंज पर बेनिफिट्स

12 हजार रुपये की एक्सटेंड वारंटी (चौथे और पांचवे साल)

कार एक्सचेंज पर अतिरिक्त 30 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

कार एक्सचेंज न करने पर बेनिफिट्स

12 हजार रुपये की एक्सटेंड वारंटी (चौथे और पांचवे साल)

16 हजार रुपये का होंडा केयर मेंटेनेंस प्रोग्राम (3 साल के लिए)

Honda Amaze पेट्रोल/डीजल पर ऑफर्स (Amaze Ace Edition VXMT/CVT)

कार एक्सचेंज पर बेनिफिट्स

कार एक्सचेंज पर अतिरिक्त 30 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

कार एक्सचेंज न करने पर बेनिफिट्स

16 हजार रुपये का होंडा केयर मेंटेनेंस प्रोग्राम (3 साल के लिए)

कीमत

कीमत की बात की जाए तो Honda Amaze की शुरुआती कीमत 5,93,000 रुपये (दिल्ली एक्स शोरूम) है। 

यह भी पढ़ें: पहली बार खरीदने जा रहे हैं नई कार तो इन 5 बातों को कभी न भूलें

यह भी पढ़ें: सेकेंड हैंड कार खरीदते वक्त ये गलती पड़ सकती है भारी, जरूर रखें ध्यान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।