विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Toyota ने ग्‍लोबल स्‍तर पर पेश की छठी पीढ़ी की SUV RAV4, जानें क्‍या है खासियत, कैसे हैं फीचर्स, क्‍या भारत में होगी लॉन्‍च?

Published: Wed, 21 May 2025 12:29 PM (IST)

Toyota RAV4 2025 Global Debut दुनियाभर में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री करने वाली निर्माता Toyota की ओर से ...और पढ़ें

Toyota RAV4 फैमिली एसयूवी की छठी पीढ़ी को पेश किया गया।
Toyota RAV4 फैमिली एसयूवी की छठी पीढ़ी को पेश किया गया।

HighLights

  1. टोयोटा ने पेश की RAV4 की नई जेनरेशन
  2. ग्‍लोबल स्‍तर पर पेश की गई नई एसयूवी
  3. एसयूवी के भारत में लॉन्‍च की उम्‍मीद कम

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत के साथ ही दुनियाभर में कई सेगमेंट में वाहनों को ऑफर करने वाली जापानी निर्माता Toyota की ओर से हाल में ही नई एसयूवी के तौर पर Toyota RAV4 की छठी जेनरेशन (Toyota RAV4 6th generation) को पेश कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी की नई जेनरेशन में किस तरह की खासियत को दिया गया है। किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। क्‍या इसे भारतीय बाजार में भी पेश किया जा सकता है? हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

पेश हुई Toyota RAV4 की नई जेनरेशन

टोयोटा की ओर से ग्‍लोबल बाजार में Toyota RAV4 की नई जेनरेशन को पेश कर दिया है। निर्माता की ओर से सिर्फ पेट्रोल की जगह इलेक्ट्रिक तकनीक के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही कई बेहतरीन फीचर्स को भी इसमें ऑफर किया गया है। इस एसयूवी को GR Sport वर्जन में भी पेश किया गया है, जिसमें कई ऐसे अपडेट दिए गए हैं जिससे नई एसयूवी ज्‍यादा स्‍पोर्टी लगती है। इसके अलावा इसमें कोर, स्‍पोर्ट, रग्‍ड के साथ वुडलैंड ट्रिम के विकल्‍प भी दिए गए हैं।

कैसे हैं फीचर्स

टोयोटा की ओर से नई फैमिली एसयूवी के तौर पर पेश की गई RAV4 में एंगुलर एलईडी हेडलाइट्स, बॉडी कलर्ड ग्रिल, 17 से 20 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, सी-शेप टेल लाइट्स, 12.3 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, 12.9 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम के साथ एरेन ओएस, Toyota 4.0 ADAS, नौ स्‍पीकर का जेबीएल ऑडियो सिस्‍टम, ऑल टेरेन टायर, ज्‍यादा ग्राउंड क्लियरेंस सहित कई बेहतरीन फीचर्स (New RAV4 features) को दिया जाता है।

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से इसमें पेट्रोल के साथ ही हाइब्रिड तकनीक के इंजन के साथ ऑफर किया गया है। इसमें 2.5 लीटर की क्षमता का पेट्रोल प्‍लग इन और हाइब्रिड इंजन के विकल्‍प के साथ दिया गया है जिससे 227 हॉर्स पावर और 230 पीएस की पावर मिलती है। प्‍लग इन हाइब्रिड तकनीक के साथ एसयूवी को 321 हॉर्स पावर और 325 पीएस की पावर मिलती है। इसके साथ eCVT ट्रांसमिशन को दिया गया है। प्‍लग इन वेरिएंट के साथ ही यह एसयूवी 5.8 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड हासिल कर सकती है। इसमें 22 किलोवाट आवर की बैटरी दी गई है जो 50 किलोवाट चार्जर से 30 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। 

कब होगी लॉन्‍च

टोयोटा की ओर से अभी इस एसयूवी को सिर्फ पेश किया गया है। अगले कुछ महीनों में इस एसयूवी को औपचारिक तौर पर लॉन्‍च कर दिया जाएगा। फिलहाल इस एसयूवी को अमेरिका में पेश किया गया है। अन्‍य देशों में भी इसे जल्‍द ही पेश किया जा सकता है।

कितनी होगी कीमत

एसयूवी के लॉन्‍च के बाद ही सही कीमत की जानकारी मिल पाएगी। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इसे अमेरिका में 28 से 40 लाख रुपये के आस-पास की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया जाएगा।

क्‍या आएगी भारत?

टोयोटा की ओर से अभी इसे अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप के कुछ देशों में पेश किया गया है। भारत में इस एसयूवी को लाने (Toyota SUV India launch) पर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में जब तक औपचारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी जाती तब तक सिर्फ उम्‍मीद की जा सकती है कि टोयोटा भारतीय बाजार में ऐसे उत्‍पादों को भी पेश करे जिनको ग्‍लोबल स्‍तर पर ऑफर किया जाता है।