विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Toyota Fortuner जैसी एसयूवी को चुनौती देने वाली Skoda Kodiaq की डिलीवरी हुई शुरु, जानें कितनी है कीमत और कैसे हैं फीचर्स

Published: Mon, 12 May 2025 04:00 PM (GMT+05:30)

स्‍कोडा की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से ...और पढ़ें

Skoda Kodiaq की डिलीवरी भारत में शुरू हो गई है।
Skoda Kodiaq की डिलीवरी भारत में शुरू हो गई है।

HighLights

  1. स्‍कोडा ने कोडियाक की डिलीवरी शुरू की
  2. दो लीटर इंजन के साथ मिलते हैं बेहतरीन फीचर्स
  3. स्‍कोडा कोडियाक की कीमत 46.89 लाख से शुरू

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। यूरोप की प्रमुख वाहन निर्माता Skoda की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कुछ समय पहले लॉन्‍च की गई Skoda Kodiaq एसयूवी की डिलीवरी को भी भारत में शुरू कर दिया है। इस एसयूवी में किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। कितना दमदार इंजन मिलता है। किस कीमत पर इसे खरीदा (Skoda Kodiaq SUV Launch) जा सकता है। बाजार में इससे किन एसयूवी को चुनौती मिलती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

शुरू हुई डिलीवरी

स्‍कोडा की ओर से कुछ समय पहले लॉन्‍च की गई Skoda Kodiaq की डिलीवरी को आज से देशभर में शुरू कर दिया गया है। निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सेकेंड जेनरेशन एसयूवी को आज से घर ले जाया जा सकेगा।

कैसे हैं फीचर्स

Skoda Kodiaq एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है। इसमें  एलईडी लाइट्स, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट्स, एंबिएंट लाइट्स, ब्‍लैक इंटीरियर, 32.77 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 13 स्‍पीकर कैंटन ऑडियो सिस्‍टम, पैनोरमिक सनरूफ, मल्‍टी जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, की-लैस एंट्री, पुश बटन स्‍टार्ट/स्‍टॉप, वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, मल्‍टी फंक्‍शन स्‍टेयरिंग व्‍हील,  360 डिग्री कैमरा, ड्राइविंग मोड्स, एबीएस, ईबीडी, नौ एयरबैग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 1976 लीटर का स्‍टोरेज स्‍पेस भी दिया गया है। 

कितना दमदार इंजन

स्‍कोडा की इस नई एसयूवी में दो लीटर की क्षमता के इंजन को दिया गया है। जिसे टर्बो के साथ लाया गया है। इस इंजन से एसयूवी को 201 बीएचपी की पावर और 320 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें 7स्‍पीड डीसीटी ट्रांसमिशन को दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 4X4 को भी दिया गया है। स्‍कोडा के मुताबिक एसयूवी को एक लीटर में 14.86 किलोमीटर चलाया जा सकता है।

कितनी है कीमत

स्‍कोडा कोडियाक की नई जेनरेशन की एक्‍स शोरूम कीमत 46.89 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके साथ ही पांच साल या 1.25 लाख किलोमीटर की स्‍टैंडर्ड वारंटी को भी दिया जाता है। साथ ही 10 साल की रोड साइड असिस्‍टेंस को भी एसयूवी के साथ दिया जा रहा है।

किनसे है मुकाबला

स्‍कोडा की कोडियाक एसयूवी को डी सेगमेंट एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जा रहा है। बाजार में इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner, MG Gloster, Volkswagen Tiguan R Line के साथ होता है। इसके अलावा इसे कई लग्‍जरी MPVs से भी चुनौती मिल सकती है।