Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2023 Upcoming Cars: साल के अंत तक देश में लॉन्च होंगी ये 5 जबरदस्त कारें, लिस्ट में इलेक्ट्रिक गाड़ी भी शामिल

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Tue, 11 Jul 2023 07:09 PM (IST)

    अपने इस लेख में हम आपको निकट भविष्य में देश के अंदर पेश की जाने वाली कारों के बारे में बताने जा रहे हैं। हमारी इस लिस्ट में Honda Elevate से लेकर BYD Seal जैसी कारें शामिल हैं। Citroen India ने हाल ही में Citroen C3 Aircross SUV का अनावरण किया है। C3 एयरक्रॉस C5 एयरक्रॉस C3 और ëC3 के बाद लिस्ट की जाएंगी।

    Hero Image
    Top five upcoming car launches by the end of 2023

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश में लगातार बढ़ रही गाड़ियों की मांग के साथ-साथ विभिन्न कार निर्माता कंपनियां नए मॉडल पेश कर रही हैं। ऐसे में घरेलू मार्केट के अंदर इस साल के अंत तक 5 नए मॉडल पेश किए जाने हैं, इनमें एक इलेक्ट्रिक कार भी शामिल है। अपने इस लेख में हम आपको निकट भविष्य में देश के अंदर पेश की जाने वाली कारों के बारे में बताने जा रहे हैं। हमारी इस लिस्ट में Honda Elevate से लेकर BYD Seal जैसी कारें शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Honda Elevate

    जापानी ऑटोमेकर Honda ने हाल ही में अपनी बहुप्रतीक्षित Elevate SUV का अनावरण किया है। एसयूवी खरीदने के इच्छुक ग्राहक 5,000 रुपये की टोकन राशि पर इस कार को ऑनलाइन या अपने नजदीकी होंडा डीलरशिप पर बुक कर सकते हैं। इस एसयूवी की कीमतों की घोषणा सितंबर तक होने की उम्मीद है और उसके तुरंत बाद डिलीवरी शुरू हो जाएगी। जैसा कि आपको पता है ये कार सिटी के समान प्लेटफॉर्म पर आधारित है और देश में इसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

    Citroen C3 Aircrross

    Citroen India ने हाल ही में Citroen C3 Aircross SUV का अनावरण किया है। C3 एयरक्रॉस C5 एयरक्रॉस, C3 और ëC3 के बाद लिस्ट की जाएगी। C3 एयरक्रॉस उसी CMP मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर आधारित है जो C3 और ëC3 पर आधारित है। C3 Aircorss पांच और सात सीटों वाली कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगी।

    डिजाइन के मामले में C3 एयरक्रॉस C3 से प्रेरणा लेती है। इसके लोगो को फ्रंट ग्रिल में एकीकृत किया गया है। इसमें क्रोम और पियानो ब्लैक इन्सर्ट के साथ टू-लेयर का डिजाइन मिलता है। C3 की तरह ही इसमें नीचे हेडलैंप के साथ Y-शेप्ड LED DRLs मिलते हैं। इसमें गोल फॉग लैंप से घिरे बड़े एयर वेंट मिलते हैं।

    BYD Seal

    चीनी ऑटोमेकर BYD ने 2023 ऑटो एक्सपो में Seal EV को प्रदर्शित किया था। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि वह 2023 के अंत तक ईवी लॉन्च करेगी। सील ईवी के डिजाइन की बात करें तो ये ओसियन एक्स कॉन्सेप्ट कार से प्रेरित है। ईवी में एक ऑल-ग्लास छत, फ्लश-फिटिंग दरवाजा हैंडल, चार बूमरैंग-आकार की एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट, एक स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन और पीछे की तरफ एक पूर्ण-चौड़ाई वाली एलईडी लाइट बार मिलती है।

    Hyundai i20 Facelift 

    कोरियाई ऑटोमेकर Hyundai ने हाल ही में वैश्विक स्तर पर Hyundai i20 Facelift का अनावरण किया है। तीसरी पीढ़ी की Hyundai i20 को भारतीय बाजार में 2020 में लॉन्च किया गया था, तीन साल हो गए हैं और अब इसे नया रूप देने का समय है। अपडेटेड प्रीमियम हैच में मौजूदा मॉडल की तुलना में कॉस्मेटिक अपग्रेड, अतिरिक्त फीचर्स मिलते हैं। आपको बता दें कि Hyundai अपनी इस हैचबैक को वैश्विक बाजार में पहले से पेश कर चुकी है।

    Nissan X-Trail

    जापानी ऑटोमेकर निसान अपनी X-Trail एसयूवी को भारतीय बाजार में इस साल के अंत तक पेश कर सकती है। इसे देश की सड़कों पर कई बार परीक्षण के दौरान देखा गया है और इसे 2023 के अंत तक भारत में लॉन्च किया जाएगा। Nissan X-Trail 5-सीट और 7 सीट विकल्प के साथ उपलब्ध होगी और ये कार हुंडई टुसों, स्कोडा कोडियाक, वीडब्ल्यू टिगुआन, टोयोटा फॉर्च्यूनर और एमजी ग्लोस्टर को टक्कर देगी।

    comedy show banner
    comedy show banner