Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2023 ऑटो एक्सपो में नहीं नजर आएंगी ये टॉप टू-व्हीलर कंपनियां, जानिए कौन-कौन से ब्रांड्स शामिल

    By Atul YadavEdited By:
    Updated: Sat, 24 Dec 2022 02:21 PM (IST)

    Auto Expo 2023 रॉयल एनफील्ड ने रॉयल एनफील्ड हंटररॉयल एनफील्ड स्क्रैम को 2022 में बड़े लॉन्च के तौर पर सड़कों पर उतारा था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो वाली रॉयल एनफील्ड भी ऑटो एक्सपो में एंट्री नहीं ले रहा है।

    Hero Image
    ऑटो एक्सपो में ये कंपनियां नहीं दिखाई देंगी।

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। 11 जनवरी 2023 से लेकर 18 जनवरी 2023 तक ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में ऑटो एक्सपो का आयोजन होने वाला है, जहां एक से बढ़कर एक बड़े ब्रांड्स अपना - अपना प्रोडक्ट शो-केस करने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इंडियन मार्केट में अपना अच्छा दबदबा बनाने वाली 5 टॉप दोपहिया निर्माण करने वाली ऑटो एक्सपो में पार्टिसिपेट नहीं करेंगी, जिसमें रॉयल एनफील्ड, होंडा, TVS बजाज जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं आइए जानते हैं इस पर क्या कहती है मीडिया रिपोर्ट।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हीरो मोटोकॉर्प

    भारत में स्प्लेंडर जैसे फेमस प्रोडक्ट बेचने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ऑटो एक्सपो 2023 में पार्टिसिपेट नहीं करेगी। कंपनी की तरफ से अभी तक ऑटो एक्सपो में पार्टिसिपेट करने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

    होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया

    एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो होंडा भी ऑटो एक्सपो से दूरी बनाए हुए है। होंडा इस समय भारत में सबसे अधिक सक्सेसफुल प्रोडक्ट लॉन्च करने के लिए जानी जाती है, जिसमें से होंडा साइन, एक्टिवा स्कूटर का नाम टॉप पर है।

    TVS

    टीवीएस अपाचे,जुपिटर जैसे बेहतरीन दोपहिया वाहन बेचने वाली कंपनी TVS भी ऑटो एक्सपो में नहीं आएगी। क्यों नहीं आएगी इसके बारे में कंपनी की तरफ़ से अभी कोई ऑफिसियल जानकारी नहीं मिली है।

    बजाज

    बजाज ने 2022 में अपने कई बेहतरीन मोटरसाइकिलें लॉन्च किए हैं। जिसमें पल्सर P150 पल्सर N160 जैसी मोटरसाइकिलों के नाम शामिल हैं मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बजाज ऑटो भी ऑटो एक्सपो 2023 से दूरी बनाए हुई है।

    रॉयल एनफील्ड

    रॉयल एनफील्ड हंटर,रॉयल एनफील्ड स्क्रैम को कंपनी ने 2022 में बड़े लॉन्च के तौर पर सड़कों पर उतारा था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो वाली रॉयल एनफील्ड भी ऑटो एक्सपो में एंट्री नहीं ले रहा है।

    यह भी पढ़ें

    1 अप्रैल 2023 से बंद हो जाएंगी ये 17 कारें, जानिए क्या है वजह ?

    भारतीय बाजार में ola ने move os 3 हाइपरचार्जिंग एक्टिव रीजेन पार्टी मोड को किया रोल आउट , यहां देखें डिटेल्स