Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    November 2024 के आखिरी हफ्ते में लॉन्‍च होंगी ये Electric वाहन, SUV से लेकर Scooter तक हैं शामिल

    Updated: Sun, 24 Nov 2024 06:00 PM (IST)

    Upcoming EVs भारतीय बाजार में लगातार Electric Vehicle की मांग बढ़ रही है। जिसे देखते हुए कंपनियों की ओर से भी कई उत्‍पाद पेश और लॉन्‍च किए जा रहे हैं। November 2024 के आखिरी हफ्ते में भी दो प्रमुख निर्माताओं की ओर से नए Electric वाहन लॉन्‍च किए जाएंगे। किस कंपनी की ओर से किस तारीख को किस सेगमेंट में EV को लाया जाएगा। आइए जानते हैं।

    Hero Image
    November 2024 के आखिरी हफ्ते में किस कंपनी की ओर से किस Electric Vehicle को लॉन्‍च किया जाएगा।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में प्रदूषण को कम करने के साथ ही कम रनिंग कॉस्‍ट के कारण लोग Electric Vehicles को पसंद करने लगे हैं। लोगों की पसंद में बदलाव को देखते हुए कई प्रमुख वाहन निर्माता भी अपने पोर्टफोलियो में EVs की संख्‍या को बढ़ा रहे हैं। November 2024 के आखिरी हफ्ते में भी प्रमुख वाहन निर्माताओं की ओर से नए Electric Vehicles को लॉन्‍च किया जाएगा। ये वाहन कौन से हैं, किस कैटेगरी में इनको लॉन्‍च किया जाएगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लॉन्‍च होंगे तीन Electric Vehicle

    भारतीय बाजार में नवंबर 2024 का आखिरी हफ्ता काफी धमाकेदार रहने वाला है। इस हफ्ते के दौरान दो प्रमुख वाहन निर्माताओं की ओर से तीन से चार Electric Vehicles को लॉन्‍च किया जाएगा। Mahindra और Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI) की ओर से यह इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्‍च किए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- Mahindra XEV 9e और BE 6e लॉन्च से पहले बैटरी डिटेल्स आई सामने, 20 मिनट में होगी 20%-80% तक चार्ज

    Mahindra लॉन्‍च करेगी दो Electric Vehicle

    महिंद्रा की ओर से भारतीय बाजार में दो नए इलेक्ट्रिक वाहनों को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से 26 November 2024 को इन दोनों EVs को आधिकारिक तौर पर लॉन्‍च कर दिया जाएगा। कंपनी की ओर से इनके लॉन्‍च के बाद ईवी पोर्टफोलियो में कुल तीन वाहन हो जाएंगे। नवंबर 2024 के आखिरी हफ्ते में कंपनी की ओर से XEV 9e और BE 6e को इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर लाया जाएगा। इनमें कई बेहतरीन फीचर्स दिए जाएंगे साथ ही इनकी रेंज भी 500 किलोमीटर के आस-पास तक रह सकती है।

    Honda लॉन्‍च करेगी Electric Activa

    जापानी दो पहिया वाहन निर्माता Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI) की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री भारतीय बाजार में की जाती है। लेकिन कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक सेगमेंट में पहली बार किसी वाहन को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। 27 November 2024 को कंपनी की ओर से पहले Electric Vehicle के तौर पर Honda Activa Electric को लॉन्‍च किया जाएगा। खास बात यह है कि इसके लॉन्‍च से पहले जारी हुए टीजर में दो संभावनाओं की जानकारी मिल रही है। जिनके मुताबिक कंपनी एक्टिवा के साथ ही एक और वाहन को लॉन्‍च कर सकती है, जिसमें बाइक या स्‍कूटर हो सकता है। इस बात की सही जानकारी 27 नवंबर को ही मिल पाएगी। नए ईवी के लॉन्‍च के साथ ही यह बाजार में पहले से मौजूद कई प्रमुख कंपनियों के EV को कड़ी चुनौती देगा।

    यह भी पढ़ें- Honda Activa Electric के लॉन्‍च से पहले सोशल मीडिया पर जारी हुआ नया टीजर, मिली Battery की जानकारी

    comedy show banner
    comedy show banner