Move to Jagran APP

इस महीने लॉन्च होंगी ये शानदार कारें, CNG से लेकर हाइब्रिड गाड़ियों के नाम शामिल

हाल के दिनों में टोयोटा मोटर ने अपनी नई इनोवा क्रिस्टा के लिए बुकिंग चालु कर दी थी। अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं तो इसे आप बुक करा सकते हैं। ऑटो एक्सपो में टाटा ने अपनी कई शानदार कारों को पेश किया था।(जागरण फोटो)

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediPublished: Sun, 05 Feb 2023 06:03 PM (IST)Updated: Sun, 05 Feb 2023 06:03 PM (IST)
इस महीने लॉन्च होंगी ये शानदार कारें, CNG से लेकर हाइब्रिड गाड़ियों के नाम शामिल
These cars will be launched this month, from CNG to hybrid vehicles

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में इस महीने कई दमदार कारें आने वाली है। इनमें से कुछ कारें ऑटो एक्सपो 2023 में पेश भी हो चुकी थी। इसमें सीएनजी से लेकर इलेक्ट्रिक और डीजल कारें शामिल है। चलिए आपको इन कारों से जुड़ी कुछ प्रमुख जानकारियां देते हैं।

loksabha election banner

Toyota Innova Crysta Diesel 

हाल के दिनों में टोयोटा मोटर ने अपनी नई इनोवा क्रिस्टा के लिए बुकिंग चालु कर दी थी। अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं तो इसे आप बुक करा सकते हैं। आपको बता दे जापान की वाहन निर्माता कंपनी अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों  में से एक को इसके मजबूत हाइब्रिड वेरिएंट में भी पेश कर सकती है। इनोवा क्रिस्टा को केवल डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके डिजाइन और एक्सटीरियर में काफी बदलाव किया है। नई टोयोटा इनोवा क्रिस्टा केवल 2.4-लीटर डीजल इंजन द्वारा संचालित होगी।

MARUTI SUZUKI BREZZA CNG

ऑटो एक्सपो 2023 में कंपनी ने इस कार को पेश किया है। इसको मैट ब्लू लुक दिया गया है। Tata Nexon के बाद Brezza SUV वर्तमान में अपने सेगमेंट में दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली मॉडल है। Maruti द्वारा Brezza के CNG वेरिएंट को 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जा सकता है। जो मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है। इसका इंजन 104 बीएचपी की अधिकतम शक्ति और 138 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है।  ब्रेज़ा सीएनजी 25 किमी प्रति किलोग्राम से अधिक की ईंधन क्षमता प्राप्त करने की संभावना है।

Tata Altroz Racer Edition

कंपनी इस कार को दमदार इंजन के साथ पेश करेगी। ऑटो एक्सपो में टाटा ने अपनी कई शानदार कारों को पेश किया था। उसमें से एक ये भी है। इसमें कॉस्मेटिक एन्हांसमेंट के साथ 10.25-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन डिस्प्ले, एक अपडेटेड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वॉयस असिस्ट फीचर के साथ एक इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल सनरूफ जैसे कई फीचर्स

मिल  सकते हैं।

Citroen eC3

कंपनी इस कार को इसी महीने लॉन्च करने के लिए पुरी तरह से तैयार है। फ्रांस की  वाहन निर्माता कंपनी हाल ही में C3 पर आधारित इलेक्ट्रिक हैचबैक का प्रदर्शन किया है। C5 एयरक्रॉस और C3 के बाद eC3 कंपनी का तीसरा उत्पाद है। Citroen eC3 एक 29.2 kWh बैटरी पैक के साथ आ सकती है। जो 320 किलोमीटर की रेंज  प्रदान कर सकती है।

2023 LEXUS RX 500H

ऑटो एक्सपो 2023 में वाहन निर्माता कंपनी ने अपने नई जनरेशन की आरएक्स एसयूवी का अनावरण किया था। जिसे इस महीने कंपनी लॉन्च कर सकती है। लेक्सस आरएक्स दो पावरट्रेन वेरिएंट- आरएक्स 350एच लग्जरी हाइब्रिड और आरएक्स 500एच एफ-स्पोर्ट परफॉर्मेंस में उपलब्ध होगी।

कंपनी ने दोनों के लिए इसकी बुकिंग शुरु कर दी है।

Audi Q3 Sportback

नई जनरेशन की ऑडी क्यू3 और क्यू3 स्पोर्टबैक दोनों समान आधार पर ही बेस्ड है। वहीं इसका डिजाइन काफी शानदार है। कंपनी ने इसका टीजर भी जारी कर दिया है। मॉडल को Q3 SUV की तुलना में अधिक स्पोर्टी बनाया गया है। कार हनीकॉम्ब-मेश ग्रिल, ब्लैक-आउट क्रोम एक्सेंट और स्पोर्टी एलॉय व्हील्स के साथ दमदार दिखती है। इस महीने कंपनी इसे लॉन्च कर सकती है।

ये भी पढ़ें-

2023 KTM 390 Adventure स्पोक व्हील्स और नए कलर स्कीम के साथ जल्द ही डेब्यू कर सकती है

TATA अपनी गाड़ियों पर दे रही है 60 हजार का एक्सचेंज ऑफर, केवल 12 दिनों तक मिलेगा मौका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.