विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2023 KTM 390 Adventure: स्पोक व्हील्स और नए कलर स्कीम के साथ जल्द ही डेब्यू कर सकती है ये बाइक

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
Published: Sun, 05 Feb 2023 05:18 PM (IST)

2023 KTM 390 Adventure अतिरिक्त स्पोक व्हील्स के साथ आएगी। इसमें आपको कुछ अपग्रेड और नए कलर स्कीम भी मिल ...और पढ़ें

2023 KTM 390 Adventure unveiled globally with spoke wheels and new color scheme
2023 KTM 390 Adventure unveiled globally with spoke wheels and new color scheme

नई दिल्ली , ऑटो डेस्क। 2023 KTM 390 adventure अगर आपको एडवेंचर बाइक पसंद है तो केटीएम कंपनी ने वैश्विक स्तर पर अपनी नई 390 एडवेंचर को पेश कर दिया है। इसमें आपको दिलचस्प बात ये मिलेगी कि अब ये मोटरसाइकिल अतिरिक्त स्पोक व्हील्स के साथ आएगी। इसमें आपको कुछ अपग्रेड और नए कलर स्कीम भी मिल सकते हैं।

2023 KTM 390 Adventure

इसमें बदलाव की बात करें तो, 2023 KTM 390 एडवेंचर में अब हल्के काले रंग के एनोडाइज्ड एल्युमिनियम स्पोक व्हील्स के साथ 19 इंच की यूनिट भी सामने की ओर मिलती है। इसके पहिए काफी दमदार लुक देते हैं और इसे ऑफ -रोड के चलाने के लिए काफी सक्षम भी बनाते हैं। बाइक कॉन्टिनेंटल TKC70 ड्यूल इस्तेमाल वाले टायर पर चलती है। अब तक, स्पोक व्हील्स एक्सेसरीज़ कैटलॉग के हिस्से के रूप में आते थे, लेकिन अब अलॉय व्हील्स मॉडल के साथ एक अलग वेरिएंट के रूप में बेचे जाएंगे।

ऑफ-रोडिंग मोटरसाइकिल

कॉस्मेटिक रूप से, नए ग्राफिक्स को छोड़कर ऑफ-रोडिंग मोटरसाइकिल में कोई बदलाव नहीं है। 2023 केटीएम 390 एडवेंचर 44 बीएचपी और 37 एनएम पीक टॉर्क और 373 सीसी सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ आती है। जिसे 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। मोटरसाइकिल में क्विक शिफ्ट, राइड बाय वायर, कॉर्नरिंग एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, ऑफ-रोड मोड़ और भी बहुत कुछ राइडर एड्स हैं। वैश्विक वेरिएंट में एक फ्रंट सस्पेंशन भी मिलता है, जो भारत वाले मॉडल में नहीं मिलता है।

भारत में जल्द डेब्यू करेगी

आपको बता दे उम्मीद जताई जा रही है कि 2023 KTM 390 एडवेंचर अब से कुछ हफ्तों में भारत में जल्द डेब्यू करेगी। इसके साथ ही वाहन निर्माता कंपनी भारत में स्पोक व्हील्स वेरिएंट को भी पेश करेगी। वहीं इसके नए मॉडल के लॉन्च होने पर कीमत में भी बढ़ोतरी हो सकती है। केटीएम 390 एडवेंचर की कीमत वर्तमान में 3.37 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

ये भी पढ़ें-

TATA अपनी गाड़ियों पर दे रही है 60 हजार का एक्सचेंज ऑफर, केवल 12 दिनों तक मिलेगा मौका

Tata ला रही है ये दमदार सीएनजी कारें, लुक से लेकर इंजन तक मिलते हैं ये बेहतरीन फीचर्स