विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्‍ट्र में अप्रैल 2025 से किन पांच कारों को खरीदना हो सकता है महंगा, लिस्‍ट में शामिल हैं BMW से लकर Mercedes

Published: Wed, 12 Mar 2025 06:00 PM (IST)

Tax hike on EV and CNG Cars महाराष्‍ट्र में राज्‍य सरकार की ओर से जल्‍द ही इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट की ...और पढ़ें

महाराष्‍ट्र में किन इलेक्ट्रिक कारों को खरीदना हो सकता है महंगा।
महाराष्‍ट्र में किन इलेक्ट्रिक कारों को खरीदना हो सकता है महंगा।

HighLights

  1. महाराष्‍ट्र सरकार कर रही है EV सेगमेंट के वाहनों की कीमत बढ़ाने की तैयारी
  2. अप्रैल 2025 से राज्‍य में 30 लाख से ज्‍यादा महंगी EV कारों की कीमत बढ़ जाएगी
  3. Mahindra, Mercedes, BYD, Hyundai, Kia, BMW की कारें हो जाएंगी महंगी

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। महाराष्‍ट्र में जल्‍द ही इलेक्ट्रिक सेगमेंट के वाहनों को खरीदना महंगा हो जाएगा। राज्‍य सरकार की ओर से इस बात की घोषणा भी की जा चुकी है। जिसके बाद किस कंपनी की कौन सी EV को खरीदना महंगा हो जाएगा। उसकी कीमत में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

महाराष्‍ट्र में महंगी होंगी EV

महाराष्‍ट्र सरकार की ओर से हाल में ही बजट पेश किया गया है। जिसमें यह जानकारी दी गई है कि इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदना राज्‍य में महंगा होने जा रहा है। बजट के मुताबिक राज्‍य में EV सेगमेंट के वाहनों पर छह फीसदी का मोटर व्‍हीकल टैक्‍स लगाने की बात कही गई है। राज्‍य के सीएम देवेंद्र फडनवीस की ओर से बताया गया है कि इन टैक्‍स को सिर्फ 30 लाख रुपये से ज्‍यादा की EV पर ही लगाया जाएगा।

BYD Seal होगी महंगी

चीन की वाहन निर्माता BYD की ओर से भारत में इलेक्‍ट्रिक सेडान के तौर पर BYD Seal की बिक्री की जाती है। जिसकी एक्‍स शोरूम कीमत 41 लाख रुपये से लेकर 53 लाख रुपये के बीच है। महाराष्‍ट्र सरकार के फैसले के बाद इस गाड़ी को खरीदना महंगा हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक राज्‍य में इस गाड़ी की कीमत में करीब 3.18 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा कंपनी की Sealion, Atto3 को भी महंगा किया जाएगा।

Hyundai Ioniq5 भी होगी महंगी

साउथ कोरियाई वाहन निर्माता हुंडई की ओर से भी भारतीय बाजार में लग्‍जरी इलेक्ट्रिक गाड़ी के तौर पर Hyundai Ioniq5 की बिक्री की जाती है। इस गाड़ी को 46.05 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। राज्‍य सरकार के फैसले के बाद इसे खरीदना तीन लाख रुपये तक महंगा हो सकता है।

Kia EV6 की भी बढ़ेगी कीमत

किआ की ओर से EV6 को भी 30 लाख रुपये से ज्‍यादा की कीमत पर ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी की एक्‍स शोरूम कीमत 60.96 लाख रुपये से लेकर 65.96 लाख रुपये है। नए मोटर व्‍हीकल टैक्‍स के बाद इसे खरीदने के लिए चार लाख रुपये तक ज्‍यादा देने पड़ सकते हैं।

BMW iX1 LWB

बीएमडब्‍ल्‍यू की ओर से iX1 LWB की बिक्री की जाती है। इसे मौजूदा समय में 49 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है। लेकिन राज्‍य में टैक्‍स लगाए जाने के बाद इसकी कीमत में करीब तीन लाख रुपये तक बढ़ सकते हैं।

Mercedes EQA भी होगी महंगी

मर्सिडीज की ओर से EQA को 67.20 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लाया जाता है। महाराष्‍ट्र में नए टैक्‍स के बाद इस गाड़ी को खरीदना चार लाख रुपये तक महंगा हो सकता है।