Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Upcoming TATA EVs: टाटा मोटर्स इन 5 इलेक्ट्रिक कारों के लॉन्च की कर रही तैयारी, जानिए डिटेल्स

    Tata Motors अपने पोर्टफोलियो में 5 नए इलेक्ट्रिक वाहन शामिल करने जा रही है। Punch भारत में टाटा मोटर्स की लाइनअप में सबसे छोटी एसयूवी है। कंपनी ने पुष्टि की कि वह 2024 की शुरुआत तक चार इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करेगी। इसके अलावा Curvv EV Harrier EV Altroz EV और Sierra EV को भी पेश किए जाने की तैयारी है।

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan MishraUpdated: Thu, 30 Nov 2023 08:30 PM (IST)
    Hero Image
    Tata Motors की ओर से 5 नई इलेक्ट्रिक कार पेश की जाएंगी।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। देश में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है। इसको ध्यान में रखते हुए भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors अपने पोर्टफोलियो में 5 नए इलेक्ट्रिक वाहन शामिल करने जा रही है। इनमें Punch EV से लेकर Harrier EV तक शामिल है। आइए, इन अपकमिंक EVs के बारे में जान लेते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tata Punch EV

    Punch भारत में टाटा मोटर्स की लाइनअप में सबसे छोटी एसयूवी है। कंपनी ने पुष्टि की कि वह 2024 की शुरुआत तक चार इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करेगी। इन आगामी इलेक्ट्रिक वाहनों में Punch EV भी शामिल है, जिसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। उम्मीद है कि ये इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज पर 300 किलोमीटर से अधिक की रेंज देगी।

    Tata Curvv EV

    पहली बार इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट के रूप में प्रदर्शित, कर्व एसयूवी के आईसीई संस्करण के बाद भारत में इसका ईवी संस्करण लॉन्च होने की संभावना है। Tata Curvv EV कंपनी के X1 प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जिसे ईवी रेडी बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया जाएगा। उम्मीद है कि ये इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज पर 400 से 500 किलोमीटर से अधिक की रेंज देगी।

    यह भी पढ़ें- Modern Cars में मिलने वाला इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम कैसे करता है काम? भारत में ESP से लैस हैं कारें

    Tata Harrier EV

    टाटा मोटर्स ने इस साल की शुरुआत में ऑटो एक्सपो 2023 में Harrier EV पेश की थी। इसे कुछ महीनों में लॉन्च से पहले भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जेन 2 ईवी आर्किटेक्चर पर निर्मित, हैरियर ईवी V2L और V2V चार्जिंग सुविधाओं के साथ आएगी।

    Tata Altroz EV

    ऑटो एक्सपो 2020 में कॉन्सेप्ट फॉर्म में प्रदर्शित टाटा अल्ट्रोज ईवी भारत की बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक कारों में से एक है। उम्मीद है कि Tata Altroz EV का लिथियम-आयन बैटरी पैक एक बार चार्ज करने पर लगभग 300 किलोमीटर की रेंज प्रदान करेगा, जो फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ आ सकती है।

    Tata Sierra EV

    टाटा मोटर्स की बहुप्रतीक्षित Sierra SUV को पहली बार 2020 में ऑटो एक्सपो के दौरान प्रदर्शित किया गया था। ऑटो शो के 2023 संस्करण में टाटा मोटर्स एसयूवी के ईवी कॉन्सेप्ट संस्करण के साथ लौटी। टाटा मोटर्स ने पुष्टि की है कि सिएरा ईवी 2025 तक भारत में लॉन्च की जाएगी। हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

    यह भी पढ़ें- इंतजार खत्म! इस दिन लॉन्च होगी Kia Sonet Facelift, डिजाइन और इंजन से लेकर जानिए फीचर्स अपडेट