Tata Buzzard और Mahindra XUV500 में कौन बनेगी सबसे बेहतर कार
Tata Motors की BUZZARD का भारतीय बाजार में Mahindra XUV500 से मुकाबला होगा
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Tata Motors ने 2019 Geneva Motor Show में ‘Buzzard’ से हाल ही में पर्दा हटाया है। H7X कोड नाम वाली Buzzard एक तरह से Tata Harrier का 7-सीटर वेरिएंट है। Tata Motors की यह फ्लैगशिप SUV, Omega Arc प्लेटफॉर्म पर काम करेगी।
Tata Buzzard का सामने का हिस्सा Tata Harrier जैसा ही है। हालांकि, इसमें नए अलॉय व्हील्स के साथ बड़े रूफ रेल्स दिए गए हैं, जो प्लास्टिक स्टाइलिंग के जरिए इसे डी-पिलर से जोड़ते हैं। इसका पीछे का हिस्सा इसे MPV जैसा लुक देता है। इसके रियर में बड़े विंडशिल्ड और रीस्टाइल LED टेल लैंप्स दिए गए हैं। Buzzard logo नंबर प्लेट के नीचे दिया गया है। Tata Buzzard नए-जेनरेशन वाले Optimal Modular Efficient Global Advanced (OMEGA) आर्किटेक्चर पर काम करेगी। यह एक परफेक्ट फैमिली SUV होगी। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Mahindra XUV500 से होगा। तो डालते हैं दोनों कारों के फीचर्स पर एक नजर (Tata Buzzard- संभावित फीचर्स)
परफॉर्मेंस
- Tata Buzzard- Motor Show में पेश की गई Tata Buzzard में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इस SUV में पावर के लिए Harrier वाला 2.0-लीटर, Kryotec डीजल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 170 bhp की मैक्सिमम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा।
- Mahindra XUV500- Mahindra XUV500 में 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है, जो 155 hp की मैक्सिमम पावर और 360 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, Mahindra XUV500 का 2.2-लीटर पेट्रोल इंजन, 140 hp की मैक्सिमम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
गियरबॉक्स
- Tata Buzzard- Tata Buzzard, 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स में उपलब्ध होगी। इसके साथ ही इसमें Hyundai से सोर्स किया गया 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जाएगा।
- Mahindra XUV500- Mahindra XUV500, 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में भी उपलब्ध है।
कीमत
- Tata Buzzard- रिपोर्ट्स की मानें तो Buzzard की एक्स-शोरूम कीमत 13.50 लाख से 18 लाख रुपये के बीच होगी।
- Mahindra XUV500 के बेस वेरिएंट की नई दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 12.72 लाख रुपये है, जो इसके टॉप-एंड मॉडल पर 19.48 लाख रुपये तक जाती है।
यह भी पढें:
इन 8 गलतियों की वजह से मिनटों में कट सकता है चालान, हो सकती है जेल
नई कार से की गईं ये 6 गलतियां पड़ सकती हैं बहुत भारी
Yamaha और Royal Enfield की इन बाइक्स से सड़क हादसों पर लगेगी लगाम