Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    ये धाकड़ कारें चलाते हैं सुरों के जादूगर Sonu Nigam, देखें कलेक्शन

    By Sajan ChauhanEdited By:
    Updated: Tue, 30 Jul 2019 11:11 AM (IST)

    Sonu Nigam 90 के दशक के लोकप्रिय गायकों में से एक हैं। आज हम आपको सोनू निगम के जन्मदिन के मौके पर उनके कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं। ...और पढ़ें

    ये धाकड़ कारें चलाते हैं सुरों के जादूगर Sonu Nigam, देखें कलेक्शन

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारत के जाने-माने सिंगर और एक्टर सोनू निगम आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 30 जुलाई, 1973 को जन्मे Sonu Nigam ने बहुत कम उम्र में गाने गाना शुरू कर दिया था। 90 के दशक में सोनू के गाने सबसे ज्यादा पसंद किए गए और आज तक उनके शानदार गानों को देश में पसंद किया जाता है। आज हम आपको सोनू के जन्मदिन के मौके पर उनके कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं।

    डीसी अवंती (DC Avanti)

    इंजन और पावर की बात की जाए तो DC Avanti में 2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 250 बीएचपी की पावर और 340 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जनरेट करता है। 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस यह कार काफी शानदार है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो यह कार 180 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। वहीं ये कार सिर्फ 6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। 170 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस वाली इस कार का कुल वजन 1,580 किलो है। कीमत की बात की जाए तो DC Avanti की एक्स शोरूम कीमत लगभग 34.17 लाख रुपये है।

    रेंज रोवर वॉग (Range Rover Vogue)

    इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 4999 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 544 बीएचपी की पावर और 680 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 सीट वाली ये एसयूवी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है। माइलेज की बात की जाए तो ये एसयूवी 7.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो ये इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 2 से 2.5 करोड़ रुपये है।

    इन शानदार कारों के अलावा सोनू निगम के पास हार्ले डेविडसन (Harley Davidson) की शानदार बाइक भी मौजूद है, जिसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई जाती है।

    ये भी पढ़ें: बारिश के मौसम में कार के साथ हमेशा रखें ये 5 चीजें, नहीं आएगी कभी परेशानी

    ये भी पढ़ें: CAR का माइलेज बढ़ाने के लिए इन आसान टिप्स को करें फॉलो

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप