यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Royal Enfield को September 2024 में मिली 11 फीसदी की ग्रोथ, करीब 87 हजार यूनिट्स की हुई बिक्री
Royal Enfield Sale कंपनी की ओर से कई बेहतरीन दो पहिया वाहनों की बिक्री भारतीय बाजार में की जाती है। ...और पढ़ें

HighLights
- Royal Enfield ने बेचीं 86978 यूनिट्स
- पिछले साल के मुकाबले बढ़ा एक्सपोर्ट
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। बुलेट, क्लासिक, हंटर और इंटरसेप्टर जैसी बाइक्स की बिक्री करने वाली निर्माता Royal Enfield ने September 2024 में भी अच्छी बिक्री की है। बीते महीने कितनी यूनिट्स की बिक्री घरेलू बाजार में की गई है। कितनी यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया गया है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने कैसा प्रदर्शन किया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
कितनी हुई बिक्री
रॉयल एनफील्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सितंबर 2024 के दौरान कुल 86978 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान कंपनी ने 78580 यूनिट्स की बिक्री की थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर रॉयल एनफील्ड को 11 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल हुई है।
यह भी पढ़ें- Sonet की मांग से Kia को हुआ फायदा, September 2024 में हुई 23 हजार से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री
घरेलू बाजार और एक्सपोर्ट में कैसा रहा प्रदर्शन
कंपनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बीते महीने घरेलू बाजार में 79326 यूनिट्स की बिक्री की गई। जबकि September 2023 के दौरान यह संख्या 74261 यूनिट्स की थी। ऐसे में सात फीसदी की बढ़त हासिल हुई है। वहीं बीते महीने में 7652 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया गया है। इससे पहले September 2023 में 4319 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया गया था। एक्सपोर्ट में कंपनी को 77 फीसदी की बढ़त मिली है।
.jpg)
कैसा है पोर्टफोलियो
रॉयल एनफील्ड की ओर से कई बेहतरीन उत्पादों को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। कंपनी की ओर से 350 सीसी से लेकर 650 सीसी तक की बाइक्स को ऑफर किया जाता है। इनमें Royal Enfield Hunter 350, Bullet 350, Classic 350, Meteor 350, Scram 411, Himalyan 450, Guerrilla 450, Shotgun 650, Interceptor 650, Continental GT 650 जैसी बाइक्स शामिल हैं।