विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2018-19 से देश में कितने हुए सड़क हादसे, कितने लोगों की हुई मौत, किस राज्‍य में कितनी रही संख्‍या, पढ़ें खबर

Published: Thu, 12 Dec 2024 06:00 PM (IST)

भारत में हर साल बड़ी संख्‍या में यातायात के नियमों की अवहेलना की जाती है। जिनमें बड़ी संख्‍या में कार्रवाई भी की जाती है लेकिन फिर भी सड़क हादसे (Road accidents in India) होते हैं। केंद्र सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि 2019 से लेकर 2022 के बीच कितने सड़क हादसे हुए हैं और 2018 से लेकर 2022 के बीच कितने लोगों की मौत हुई है।

देश में 2018-19 से 2022 के बीच कितने सड़क हादसे हुए हैं।
देश में 2018-19 से 2022 के बीच कितने सड़क हादसे हुए हैं।

HighLights

  1. 2018 से 2022 के बीच करीब आठ लाख लोगों की हुई मौत
  2. 2019 से 2022 के बीच देश में हुए 1.20 लाख से ज्‍यादा हादसे

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में हर साल बड़ी संख्‍या में सड़क हादसे (Road accidents) होते हैं। जिनमें लाखों लोग घायल भी होते हैं और इतनी ही संख्‍या में लोगों की मौत (Death toll) भी हो जाती है। केंद्र सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक साल 2018 से 2022 के बीच कितने सड़क हादसे हुए हैं और 2018 से 2022 के बीच कितने लोगों की हादसों में मौत हुई है। किस राज्‍य में सबसे ज्‍यादा हादसे (State statistics) होते हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

2019 से 2022 के बीच कितने हुए सड़क हादसे

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय MoRTH के मुताबिक साल 2019 से 2022 के बीच भारत में 1.21 लाख से ज्‍यादा सड़क हादसे हुए हैं। 2022 में सबसे ज्‍यादा हादसे साल 2022 में हुए हैं। जानकारी के मुताबिक 2019 में 33602 सड़क हादसे हुए हैं। 2020 में कोरोना के कारण इनमें काफी कमी आई, लेकिन फिर भी 26541 हादसे हुए। साल 2021 के दौरान भी कोरोना के कारण हादसों में कमी दर्ज की गई लेकिन फिर भी 28934 हादसे हुए। 2022 में यह संख्‍या बढ़कर 34262 हो गई।

यह भी पढ़ें- देश में बीते पांच साल में कितने E -Challan हुए जारी, सरकार की कितनी हुई कमाई, पढ़ें पूरी खबर

2018 से 2022 के बीच कितनी हुई मौत

केंद्र सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक साल 2018 से 2022 के बीच देशभर में आठ लाख से ज्‍यादा लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई है। यह संख्‍या सभी प्रकार के हादसों की है। साल 2018 में 157593, 2019 में 158984, 2020 में 138383, 2021 में 152972 और 2022 के दौरान 168491 लोगों की अलग अलग तरह की सड़क हादसों में मौत हुई है।

किन राज्‍यों में हादसों के बाद हुई सबसे ज्‍यादा मौत

रिपोर्ट के मुताबिक उत्‍तर प्रदेश में सड़क हादसों के दौरान सबसे ज्‍यादा लोगों की मौत होती है। इसके अलावा महाराष्‍ट्र, राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, बिहार, छत्‍तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, तमिलनाडु, पंजाब, केरल जैसे राज्‍यों में सबसे ज्‍यादा हादसे होते हैं। 

किन कारणों से होते हैं सड़क हादसे

सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कुछ खास कारणों से सड़क हादसे होते हैं। इनमें तेज स्‍पीड से वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करना, नशे में गाड़ी चलाना/शराब और नशीली दवाओं का सेवन करना, गलत साइड/लेन में वाहन चलाना अनुशासनहीनता, रेड लाइट जंप करना, हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपकरणों का उपयोग न करना, वाहनों की खराब स्थिति, मौसम की स्थिति, सड़क की खराब स्थिति के कारण देश में सबसे ज्‍यादा सड़क हादसे होते हैं।

यह भी पढ़ें- अगले पांच साल में दुनिया में नंबर वन हो जाएगा भारत का ऑटोमोबाइल बाजार, अमेरिका और चीन को कर देगा पीछे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।