Putin-Trump Meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति से मिलने Aurus Senet में पहुंचे रूस के राष्ट्रपति, कितनी सुरक्षित है लिमोजीन कार
Aurus Senat रूस के राष्ट्रपति पुतिन हाल में ही अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप से मिले। इस दौरान पुतिन जिस कार में गए वह राष्ट्रपति की आधिकारिक कार ऑरस सीनेट है। यह कार क्यों दुनिया के सबसे सुरक्षित राष्ट्रपतियों की कारों में से एक है। इसमें किस तरह की सुरक्षा को दिया जाता है। कितना दमदार इंजन दिया जाता है। इसकी बाजार में क्या कीमत है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति पुतिन दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में से एक के राष्ट्रपति हैं। हाल में ही उनकी मुलाकात अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप से हुई। इस बैठक के लिए ट्रंप जहां एयरफोर्स वन से पहुंचे, वहीं रूस के राष्ट्रपति पुतिन अपनी लिमोजीन कार से पहुंचे। रूस के राष्ट्रपति की आधिकारिक कार कौन सी है। इसे कितना सुरक्षित बनाया गया है। किस निर्माता की ओर से इस गाड़ी को बनाया गया है। इसकी बाजार में क्या कीमत होगी। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति से मिलने कार से पहुंचे पुतिन
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप से अलास्का में मुलाकात करने रूस के राष्ट्रपति पुतिन अपनी आधिकारिक कार से पहुंचे। यह कार रूस की वाहन निर्माता ऑरस मोटर्स की है जिसे NAMI की ओर से विकसित किया गया है।
क्या है खासियत
रूस के राष्ट्रपति पुतिन की यह आधिकारिक कार काफी खास है। ऑरस सीनेट कार को राष्ट्रपति के लिए खास तौर पर बनाया गया है इसलिए यह एक आर्मर्ड कार है। जो कार के अंदर बैठे व्यक्ति को बुलेट, ब्लास्ट जैसे किसी भी तरह के हमले से सुरक्षित रख सकती है। इसमें बेहद मजबूत चेसिस और खास सस्पेंशन सिस्टम को लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक यह कार VR10 लेवल की बैलिस्टिक सुरक्षा के साथ आती है।
कैसा है इंटीरियर
जानकारी के मुताबिक ऑरस सीनेट कार का इंटीरियर भी बेहद लग्जरी के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें उच्च तकनीक का उपयोग किया गया है। इसमें लग्जरी और आरामदायक सीटें, बेहतरीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, लेदर अपहोलस्ट्री को दिया गया है।
कितना दमदार इंजन
रूस के राष्ट्रपति के लिए बनाई जाने वाली इस गाड़ी में 4.4-लीटर की क्षमता का हाइब्रिड इंजन V8 मिलता है जो इसे 598 हॉर्स पावर और 889 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ नौ स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जाता है। यह कार ऑल व्हील ड्राइव भी है और यह 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड को सिर्फ छह सेकेंड में पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 249 किलोमीटर प्रति घंटा तक है।
कितनी होगी कीमत
ऑरस सीनेट कार को सबसे पहले 2018 में पेश किया गया था। तब इसकी कीमत करीब 1.32 करोड़ रुपये बताई गई थी। जिसे 2021 में बढ़ाकर करीब 2.40 करोड़ रुपये के आस पास कर दिया गया था। लेकिन राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए किए गए बदलावों के साथ ही इसकी कीमत काफी ज्यादा हो जाती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।