Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Porsche मना रही अपनी 75वीं वर्षगांठ, कंपनी ने Logo के डिजाइन में किया बड़ा बदलाव

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Fri, 02 Jun 2023 11:27 AM (IST)

    पूरी दुनिया जिस तरह इलेक्ट्रिफिकेशन की ओर तेजी से बढ़ रही है ठीक उसी तरीके से Porsche का भी प्लान इलेक्ट्रिफिकेशन की ओर काफी एक्टिव है। यह नई डिजाइन दुनिया के एडवांस वर्जन को संबोधित करती है। (जागरण फोटो)

    Hero Image
    पोर्शे के Logo की डिजाइन में किया बड़ा बदलाव

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। सुपर कार बनाने वाली कंपनी Porsche इस अपना 75 वीं वर्षगांठ मना रही है। कंपनी ने फ्यूचरिस्टिक थीम देने के लिए पोर्शे के लोगो को रिडिजाइन किया है। अब ये नया लोगो बेहद ही खास और भविष्य को दर्शाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कब पहली बार पोर्शे के लोगो को पेश किया गया था?

    Porsche ने पहली बार साल 1952 में Porsche 356 मॉडल के स्टेरिंग व्हील पर अपनी पहली लोगो को दर्शाया था। फिर साल 1965 से लगातार इस लोगो का इस्तेमाल किया जाने लगा। 1952 से लेकर अभी तक इसके लोगो में 5 बार थोड़े-मोड़े बदलाव किए गए थे। लेकिन अब इसको पूरी तरह से रिक्रिए कर दिया गया है।

    ईवी बनाने पर जोर?

    पूरी दुनिया जिस तरह इलेक्ट्रिफिकेशन की ओर तेजी से बढ़ रही है ठीक उसी तरीके से Porsche का भी प्लान इलेक्ट्रिफिकेशन की ओर काफी एक्टिव है। यह नई डिजाइन दुनिया के एडवांस वर्जन को संबोधित करती है। कंपनी का प्लान भविष्य में एक से बढ़कर एक नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बनाने का है।

    बनाने में लग गए 3 साल

    porshe की इस नई डिजाइन को बनाने में कुल 3 साल का टाइम लगा है, जिसमें इसके बैज को नीचे से थोड़ा कम करना, उपर से चौड़ा करने के अलावा कुछ एलिमेंट को करना है। नई डिजाइन पहले से कहीं अधिक दिखने में अट्रैक्टिव है।

    अप्रैल में लॉन्च हुई थी ये कार

    Porsche Cayenne फेसलिफ्ट और Cayenne Coupe फेसलिफ्ट कारों को भारत में अप्रैल महीने में लॉन्च किया था। जबकि केयेन फेसलिफ्ट की कीमत 1.36 करोड़ रुपये रखी गई है, केयेन कूप फेसलिफ्ट की कीमत 1.42 करोड़ रुपये (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम, भारत) है। नई पोर्श की डिलीवरी भारत में जुलाई 2023 में शुरू होगी।