Fortuner, Bolero नहीं October में रही इस 7 सीटर SUV की सबसे ज्यादा मांग, Top-5 में शामिल हुईं ये SUVs
भारतीय बाजार में कई निर्माताओं की ओर से 7 Seater SUVs को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने के दौरान किस सात सीटों वाली एसयूवी की सबसे ज्यादा मांग रही है। Top-5 लिस्ट में किस कंपनी की कौन सी गाड़ी शामिल हुई हैं। इस सेगमेंट में कुल कितनी एसयूवी की बिक्री हुई है। आइए जानते हैं।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। देश में हर महीने बड़ी संख्या में वाहनों की बिक्री की जाती है। जिनमें 7 Seater SUVs की भी हजारों यूनिट्स शामिल होती हैं। October 2024 के दौरान किस सात सीटों वाली एसयूवी की सबसे ज्यादा मांग रही है। किस एसयूवी की कितनी यूनिट्स की बिक्री हुई है। Top-5 में कौन कौन सी 7 Seater SUVs शामिल हुई हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Mahindra Scorpio रही नंबर-1
भारत की प्रमुख एसयूवी निर्माता Mahindra की ओर से 7 Seater SUV सेगमेंट में Mahindra Scorpio Classic और Mahindra Scorpio N को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक October 2024 के दौरान इस एसयूवी की कुल 15677 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
यह भी पढ़ें- खरीदकर घर लानी है Toyota की Car, जान लें November 2024 में बुक करने पर किस गाड़ी के लिए कितना करना होगा इंतजार
Mahindra XUV 700 की भी रही मांग
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी Mahindra की ही SUV रही। Mahindra XUV 700 को भी 7 Seater SUV सेगमेंट में कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है। बीते महीने देशभर में इस एसयूवी की 10435 यूनिट्स को खरीदा गया है।
Mahindra Bolero भी हुई Top-3 में शामिल
7 Seater SUVs की लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी महिंद्रा की ही बोलेरो एसयूवी रही। देश के ग्रामीण इलाकों में इस एसयूवी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। बीते महीने भी इसकी कुल 9849 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
Toyota Fortuner भी बनी पसंद
जापानी वाहन निर्माता टोयोटा की ओर से Fortuner को भी सात सीटों के विकल्प के साथ ऑफर किया जाता है। फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली इस एसयूवी को भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। बीते महीने के दौरान इस एसयूवी को 3684 लोगों ने खरीदा है। इसके साथ ही Top-5 एसयूवी की लिस्ट में Toyota Fortuner भी शामिल हुई है।
Hyundai Alcazar को मिली Top-5 में जगह
हुंडई की ओर से इस सेगमेंट में Hyundai Alcazar को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। बीते महीने के दौरान साउथ कोरियाई वाहन निर्माता की इस एसयूवी की 2204 यूनिट्स को लोगों ने खरीदा। कंपनी ने हाल में ही इस एसयूवी को कई बेहतरीन फीचर्स और डिजाइन में बदलाव कर बाजार में लॉन्च किया है।
Top-5 एसयूवी की हुई कुल कितनी बिक्री
सात सीटों वाली एसयूवी की लिस्ट में शामिल पांचों एसयूवी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। बीते महीने इन पांचों एसयूवी की कुल बिक्री 41849 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
यह भी पढ़ें- Renault Duster टेस्टिंग के दौरान भारत में पहली बार दिखाई दी, जल्द हो सकती है लॉन्च
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।