Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    August के दौरान Mid Size SUV की बिक्री में हुई बढ़ोतरी, Mahindra Tata, MG Top-5 में शामिल

    भारतीय बाजार में सबसे ज्‍यादा मांग एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की होती है। इनमें मिड साइज एसयूवी सेगमेंट को काफी पसंद किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक August 2024 के दौरान Mid Size SUV की बिक्री कैसी रही है। बीते महीने में किस कंपनी ने कितनी यूनिट्स एसयूवी की बिक्री की है। Top-5 में किन एसयूवी को जगह मिली है। आइए जानते हैं।

    By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Mon, 23 Sep 2024 08:00 PM (IST)
    Hero Image
    August 2024 में किन Mid size suv की कितनी हुई बिक्री। जानें डिटेल।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में हर महीने लाखों वाहनों की बिक्री होती है। Mid Size SUV सेगमेंट में भी टाटा, महिंद्रा से कंपनियों की ओर से कुछ बेहतरीन वाहनों को ऑफर किया जाता है। August 2024 के दौरान Top-5 Mid Size SUV sales की बिक्री कैसी रही है। हम इस खबर में आपको जानकारी दे रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra Scorpio

    Mid Size SUV सेगमेंट में Mahindra की ओर से Scorpio और Scorpio N को ऑफर किया जाता है। Mahindra की इस एसयूवी को August 2024 में भी सबसे ज्‍यादा ग्राहकों ने खरीदा है। August 2024 के दौरान कंपनी ने स्‍कॉर्पियो की कुल 13787 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि पिछले साल August 2023 में इस एसयूवी की कुल 12237 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में करीब 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

    यह भी पढ़ें- August में रही Compact Sedan Cars की मांग, Dzire, Amaze, Aura, Tigor की 15 हजार से ज्‍यादा यूनिट्स की बिक्री

    Mahindra XUV700

    महिंद्रा की ओर से इसी सेगमेंट में दूसरी एसयूवी के तौर पर XUV 700 को ऑफर किया जाता है। XUV 700 की August 2024 के दौरान कुल 9007 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि August 2023 में इस एसयूवी की कुल 7769 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। ईयरली बेसिस पर इसकी बिक्री में करीब 16 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

    Tata Safari

    टाटा की ओर से सफारी को भी मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस दमदार एसयूवी की August 2024 में कुल बिक्री 1951 यूनिट्स हुई। इसके पहले August 2023 के दौरान 210 यूनिट्स की देशभर में बिक्री हुई थी। ईयरली बेसिस पर इसकी बिक्री में करीब आठ फीसदी की कमी दर्ज की गई है।

    Tata Harrier

    टाटा की ओर से इस सेगमेंट में हैरियर को भी ऑफर किया जाता है। टाटा की इस दूसरी एसयूवी की August 2024 के दौरान 1892 यूनिट्स की बिक्री हुई। इससे पहले August 2023 में इस एसयूवी की 1991 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। आंकड़ों के मुताबिक इसकी बिक्री में करीब चार फीसदी से ज्‍यादा की कमी दर्ज की गई है।

    MG Hector

    बीते महीने मिड साइज एसयूवी सेगमेंट की बिक्री में Top-5 पर ब्रिटिश वाहन निर्माता JSW MG Motors की Hector रही। JSW MG मोटर्स की इस एसयूवी की August 2024 में 1814 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि August 2023 के दौरान इसकी 1780 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में करीब दो फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

    यह भी पढ़ें- Lexus ने अस्‍थाई तौर पर रोक दी दो करोड़ कीमत वाली गाड़ी की बुकिंग, पढ़ें क्‍या है कारण