विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MG Windsor Pro EV के बेस वेरिएंट को है घर लाना, तीन लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI, पढ़ें खबर

Published: Sat, 13 Dec 2025 08:29 AM (IST)

Car Finance Plan: वाहन निर्माता MG की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. आज भारत में लगेगी Lok Adalat।

  2. दिल्ली में सात जगहों पर अदालत।

  3. सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अदालत।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। ब्रिटिश वाहन निर्माता MG मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली MG Windsor Pro EV को भी बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। अगर आप भी इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो तीन लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

MG Windsor Pro EV Price

एमजी मोटर्स की ओर से Windsor Pro EV के बेस वेरिएंट को 17.24 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसे दिल्‍ली में खरीदने पर ऑन रोड कीमत करीब 18.15 लाख रुपये हो जाती है। इस कीमत में 17.24 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के अलावा इंश्‍योरेंस के करीब 72 हजार रुपये देने होंगे। इसके अलावा इसके लिए टीसीएस चार्ज के करीब 17 हजार रुपये देने होंगे। जिसके बाद इसकी ऑन रोड कीमत 18.15 लाख रुपये हो जाती है।

तीन लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर इस गाड़ी के Pro वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में तीन लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 15.15 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 15.15 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 24369 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

कितनी महंगी पड़ेगी कार

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 15.15 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 24369 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप MG Windsor Pro EV के लिए करीब 5.32 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आप कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 23.46 लाख रुपये देंगे।

किनसे होगा मुकाबला

JSW MG की ओर से Windsor Pro EV को इलेक्ट्रिक गाड़ी के तौर पर लाया जाता है। बाजार में इसे कई एसयूवी से चुनौती मिलती है, लेकिन इसका सीधा मुकाबला Tata Curvv EV, Mahindra BE6 जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ होता है।