विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MG Windsor EV ने फिर किया कमाल, लगातार 10वें महीने बनी भारतीयों की पहली पसंद

Published: Thu, 14 Aug 2025 02:00 PM (IST)

MG Windsor EV वाहन निर्माता एमजी मोटर्स की ओर से भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती ...और पढ़ें

MG Windsor EV ने बनाया नया कीर्तिमान। जानें पूरी डिटेल।
MG Windsor EV ने बनाया नया कीर्तिमान। जानें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. MG Windsor EV ने बनाया कीर्तिमान
  2. 10वें महीने भी बनी भारतीयों की पसंद
  3. 10 लाख रुपये से शुरू होती है कीमत

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में इलेक्‍ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। जिसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से नए उत्‍पादों को पेश और लॉन्‍च किया जा रहा है। एमजी मोटर्स की ओर से भारत में ऑफर की जाने वाली MG Windsor EV ने बीते महीने भी नया कीर्तिमान बनाया है। इस इलेक्‍ट्रिक सेगमेंट की गाड़ी में किस तरह के फीचर्स मिलते हैं। कितनी रेंज मिलती है। किस कीमत पर इसे ऑफर किया जाता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

MG Windsor EV बनी पसंद

एमजी की ओर से इलेक्‍ट्रिक सीयूवी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली विंडसर ईवी ने एक बार फिर कीर्तिमान बनाया है। इस ईवी ने लगातार 10वें महीने में भी सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली ईवी की लिस्‍ट में पहला नंबर हासिल किया है।

कितनी हुई बिक्री

निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बीते महीने के दौरान इस गाड़ी की 4308 यूनिट्स की बिक्री हुई है। साथ ही लॉन्‍च के बाद से अब तक इसकी 36 हजार यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। वित्‍त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही में बाजार की हिस्‍सेदारी में विडंसर का योगदान 28 से 32 हो गया है।

कैसे हैं फीचर्स

MG Windsor EV में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है। इसमें ड्यूल टोन इंटीरियर, V2L और V2V को भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें एंबिएंट लाइट, इनफिनिटी ग्‍लास रूफ, फ्रंट सीट वेंटिलेशन, 15.6 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, एपल कार प्‍ले, एंड्राइड ऑटो, चार स्‍पीकर, चार ट्विटर, सब वूफर, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, वारयलेस स्‍मार्टफोन चार्जर, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स,वुडन फिनिश, 604 लीटर बूट स्‍पेस, एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी टेल लाइट्स, कनेक्टिड डीआरएल, पावर्ड टेलगेट, 18 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, ग्‍लास एंटीना, फ्लश डोर हैंडल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कितनी है रेंज

MG Windsor Pro EV में निर्माता की ओर से 52.9 KWh की क्षमता की बैटरी को दिया गया है। जिसे सिंगल चार्ज में 449 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसे मिनट 60 किलोवाट के डीसी फास्‍ट चार्जर से 20 से 80 फीसदी सिर्फ 50 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। इसमें लगी मोटर से इसे 136 पीएस की पावर और 200 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके अलावा इसके सामान्‍य वेरिएंट में सिंगल चार्ज में 330 किलोमीटर तक की रेंज दी जाती है।

कितनी है कीमत

MG Windsor EV की एक्‍स शोरूम कीमत 14 लाख रुपये एक्‍स शोरूम से 18.39 लाख रुपये एक्‍स शोरूम तक है। इसे निर्माता की ओर से BaaS के तहत 9.99 लाख रुपये से 12.50 लाख रुपये तक है।

यह भी पढ़ें- MG ने बढ़ाई अपनी गाड़ियों की कीमत; Astor, Comet EV और Windsor Pro हुई महंगी