विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MG ने बढ़ाई अपनी गाड़ियों की कीमत; Astor, Comet EV और Windsor Pro हुई महंगी

Published: Tue, 29 Jul 2025 07:40 PM (IST)

JSW MG मोटर इंडिया ने अपनी Astor SUV की कीमतों में बढ़ोतरी की है जिससे यह Hyundai Creta और Kia ...और पढ़ें

MG की गाड़ियों की कीमत में बढ़ोतरी हुई।
MG की गाड़ियों की कीमत में बढ़ोतरी हुई।

HighLights

  1. MG Astor की कीमतों में वेरिएंट के आधार पर 19,000 तक की बढ़ोतरी की गई है
  2. Comet EV की कीमतों में वेरिएंट के आधार पर 15,000 तक की बढ़ोतरी की गई है

ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। JSW MG मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार के लिए अपनी Astor SUV की कीमतों को बढ़ाया है। कंपनी की यह SUV Hyundai Creta, Maruti Suzuki Grand Vitara, Kia Seltos जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है। एस्टर के वेरिएंट के आधार पर कीमत में 19,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही कंपनी ने Comet EV और Windsor EV की कीमतों में भी बदलाव किया है। आइए जानते हैं कि MG Astor की कीमतों में कितना बदलाव किया गया है?

वेरिएंट वाइज कीमत में बढ़ोतरी

वेरिएंट  कीमतों में बढ़ोतरी (रुपये में) 
Savvy Pro 1.3 Turbo AT कोई बदलाव नहीं
Sprint 1.5 MT 18,000
Select 1.5 MT 18,000
Shine 1.5 MT 19,000
Sharp Pro 1.5 MT 13,000
Select 1.5 CVT 15,000
Sharp Pro 1.5 CVT 15,000
Sharp Pro 1.5 CVT Dual-Tone 15,000
अन्य सभी वेरिएंट 17,000
  • MG Astor के Savvy Pro 1.3 Turbo AT वेरिएंट की कीमत में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसके बेस मॉडल Sprint 1.5 MT और Select 1.5 MT वेरिएंट की कीमत में 18,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसकी तरह Shine 1.5 MT और Sharp Pro 1.5 MT वेरिएंट की कीमत में क्रमशः 19,000 रुपये और 13,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
  • MG Astor के Select 1.5 CVT, Sharp Pro 1.5 CVT और Sharp Pro 1.5 CVT dual-tone वेरिएंट की कीमत में 15,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा, बाकी सभी वेरिएंट की कीमतों में 17,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद MG Astor की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.48 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 18.55 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

MG Comet EV कीमत में बढ़ोतरी

वेरिएंट

नई कीमत (रुपये में)

पुरानी कीमत (रुपये में)

कीमतों में बदलाव (रुपये में)

बैटरी सब्सक्रिप्शन प्लान के बिना बढ़ी कीमत

Executive

7.50 लाख

7.36 लाख

14,000

Excite

8.57 लाख

8.42 लाख

15,000

Excite Fast Charging

8.97 लाख

8.82 लाख

15,000

Exclusive

9.56 लाख

9.41 लाख

15,000

Exclusive Fast Charging

9.97 लाख

9.83 लाख

14,000

Blackstorm Edition

10 लाख

9.86 लाख

14,000

बैटरी सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ (बैटरी किराये के रूप में 3.1 प्रति किमी शामिल है।)

Executive

4.99 लाख

4.99 लाख

कोई बदलाव नहीं

Excite

6.20 लाख

6.05 लाख

+ 15,000

Excite Fast Charging

6.60 लाख

6.45 लाख

+ 15,000

Exclusive

7.20 लाख

7.05 लाख

+ 15,000

Exclusive Fast Charging

7.60 लाख

7.47 लाख

+ 15,000

Blackstorm Edition

7.63 लाख

7.50 लाख

+ 15,000

MG ने मई 2025 में MG Comet EV की कीमतों में 36,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी। अब कार निर्माता कंपनी ने एक बार फिर से अपनी इस एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार की कीमत में 15,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही कंपनी ने इसके बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) ऑप्शन के तहत बैटरी सब्सक्रिप्शन शुल्क भी 2.9 रुपये किलोमीटर से बढ़कर 3.1 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया है।

MG Windsor Pro कीमत में बढ़ोतरी

MG Astor और Comet EV की तरह ही Windsor Pro की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। इसकी कीमत में 21,000 रुपये तक बढ़ाई गई है। यह बढ़ोतरी केवल टॉप-स्पेक ट्रिम पर लागू किया गया है। इस कीमत की बढ़ोतरी के बाद से अब Windsor Pro की एक्स-शोरूम कीमत 18.31 लाख रुपये हो गई है। इसके बाकी वेरिएंट की कीमत में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसे चार वेरिएंट एक्साइट, एक्सक्लूसिव, एसेंस और एसेंस प्रो में भारत में ऑफर किया जाता है।

यह भी पढ़ें- Toyota ने बढ़ाई अपनी गाड़ियों की कीमत; Innova Crysta, Rumion और Taisor हुई महंगी