Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti Baleno हुई पहले से ज्यादा ताकतवर, डुअल जेट इंजन के साथ मिला हाइब्रिड वेरिएंट

    By Shridhar MishraEdited By:
    Updated: Mon, 22 Apr 2019 08:22 PM (IST)

    Maruti Suzuki Baleno में और भी ज्यादा पावर के लिए 1.2-लीटर DualJet इंजन दिया गया है।

    Maruti Baleno हुई पहले से ज्यादा ताकतवर, डुअल जेट इंजन के साथ मिला हाइब्रिड वेरिएंट

    नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Maruti Suzuki Baleno कंपनी की सबसे लोकप्रिय प्रीमियम कारों में से एक है। कहना गलत नहीं होगा कि Baleno Nexa प्रीमियम डीलरशिप्स की एक बड़ी कामयाबी है। Maruti Suzuki ने भारतीय बाजार में अपनी Baleno को अक्टूबर 2015 में लॉन्च किया था। B2 सेगमेंट की इस हैचबैक को ग्राहकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। भारतीय बाजार में Maruti Suzuki Baleno का Hyundai Elite i20 से कड़ा मुकाबला है। Baleno कंपनी के Heartect प्लेटफॉर्म पर काम करती है। हालांकि, नए सेफ्टी फीचर्स और BS-6 नॉम्स को देखते हुए इस कार में कई बदलाव किए जा रहे हैं। ऐसे में Maruti Suzuki ने Baleno में SHVS के साथ BS-6 नॉर्म्स वाले पेट्रोल इंजन की कीमतों का एलान कर दिया है। अब Baleno में और भी ज्यादा पावर के लिए 1.2-लीटर DualJet इंजन दिया गया है। कंपनी ने इसे दो वैरिएंट्स में लॉन्च किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वेरिएंट्स

    स्मार्ट हाईब्रिड तकनीक के साथ लिथियम-आयन बैटरी से लैस Balneo Dualjet दो वेरिएंट में लॉन्च की गई है। इनमें Zeta 1.2 लीटर Dualjet Dual VVT and Delta 1.2-लीटर Dualjet Dual VVT शामिल हैं।

    माइलेज

    नया Dualjet Dual VVT एक लीटर में 23.87 किलोमीटर का माइलेज देगा।

    नए Dualjet Dual VVT वेरिएंट्स की कीमतें

    Baleno 1.2 Dualjet Dual VVT Smart Hybrid BS VI के Delta वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 7.25 लाख रुपये है। वहीं, इसके Zeta वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 7.86 लाख रुपये है।

    Baleno 1.2 VVT BS VI वेरिएंट्स की कीमतें

    • Baleno 1.2 Dualjet Dual VVT Smart Hybrid BS VI के Sigma वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.58 लाख रुपये है।
    • Delta वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 6.36 लाख रुपये है।
    • Delta (CVT) वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 7.68 लाख रुपये है।
    • Zeta वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 6.97 लाख रुपये है।
    • Zeta (CVT) वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 8.29 लाख रुपये है।
    • Alpha वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 7.58 लाख रुपये है।
    • Alpha (CVT) वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 8.90 लाख रुपये है।

    यह भी पढें:

    इन 8 गलतियों की वजह से मिनटों में कट सकता है चालान, हो सकती है जेल

    नई कार से की गईं ये 6 गलतियां पड़ सकती हैं बहुत भारी

    Yamaha और Royal Enfield की इन बाइक्स से सड़क हादसों पर लगेगी लगाम     

    comedy show banner
    comedy show banner