Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti Nexa की कारों पर मिलेगा Janaury 2025 में तगड़ा Discount, इस गाड़ी पर मिल रहा 2.15 लाख रुपये की बचत का मौका

    Updated: Wed, 08 Jan 2025 02:00 PM (IST)

    Maruti Nexa Cars January 2025 Offers देश की सबसे ज्‍यादा कारों की बिक्री करने वाली कंपनी मारुति सुजुकी की ओर से January 2025 के दौरान Nexa डीलरशिप पर उपलब्‍ध कारों पर लाखों रुपये के डिस्‍काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं। कंपनी की ओर से किस कार को खरीदने पर कितना कैश डिस्‍काउंट एक्‍सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस के तौर पर डिस्‍काउंट ऑफर किया जा रहा है। आइए जानते हैं।

    Hero Image
    Maruti Nexa की कारों पर January 2025 में मिलेगा कितना डिस्‍काउंट।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। January 2025 में अगर आप Maruti Suzuki की प्रीमियम कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो Nexa डीलरशिप के जरिए ऑफर की जाने वाली कई कारों पर कंपनी की ओर से डिस्‍काउंट ऑफर किए जा रहे हैं। कंपनी की ओर से किस कार पर कितना डिस्‍काउंट ऑफर किया जा रहा है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti Baleno

    January 2025 में मारुति अपनी की बलेनो पर हजारों रुपये के Discount Offers दिए जा रहे हैं। कंपनी की ओर से इस महीने में हैचबैक को खरीदने पर अधिकतम 62 हजार रुपये तक का फायदा उठाया जा सकता है। यह ऑफर इसके 2023 और 2024 के बचे हुए मॉडल्‍स पर दिया जा रहा है। 2025 के मॉडल्‍स पर कंपनी इस महीने 42 हजार रुपये तक के ऑफर्स दे रही है।

    Maruti Jimny

    मारुति की ऑफ रोडिंग एसयूवी के तौर पर आने वाली जिम्‍नी पर भी January 2025 में लाखों रुपये के ऑफर्स दे रही है। कंपनी की ओर से इस महीने के दौरान जिम्‍नी पर 1.90 लाख रुपये तक के ऑफर्स दिए जा रहे हैं। यह ऑफर इसके 2023 और 2024 के मॉडल्‍स पर मिल रहा है। 2025 की जिम्‍नी पर कंपनी इस महीने 25 हजार रुपये का ऑफर दे रही है। 

    Maruti Ciaz

    मारुति की ओर से मिड साइज सेडान कार के तौर पर सियाज को ऑफर किया जाता है। इस कार को January 2025 में खरीदने पर अधिकतम 60 हजार रुपये के ऑफर मिल रहे हैं। यह ऑफर इसके 2023 और 2024 के मॉडल्‍स पर मिल रहा है। इसके अलावा 2025 की यूनिट्स पर इस महीने में 30 हजार रुपये तक बचाए जा सकते हैं।

    Maruti Xl6

    कंपनी की लग्‍जरी एमपीवी के तौर पर आने वाली Xl6 पर January 2025 में 50 हजार रुपये की छूट मिल रही है। इस गाड़ी की 2023 और 2024 यूनिट्स पर यह ऑफर मिल रहा है। 2025 की यूनिट्स पर कंपनी 25 हजार रुपये के ऑफर दे रही है।

    Maruti Fronx

    मारुति की एक और एसयूवी Fronx को Janaury 2025 में खरीदना फायदे का सौदा साबित हो सकता है। इस एसयूवी की 2023 और 2024 की यूनिट्स पर कंपनी इस महीने में 60 हजार रुपये के ऑफर्स दे रही है। इसके 2025 वाले मॉडल्‍स पर 30 हजार रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं।

    Maruti Ignis

    मारुति की ओर से नेक्‍सा डीलरशिप पर ऑफर की जाने वाली सबसे सस्‍ती गाड़ी Ignis पर इस महीने में 77100 रुपये के ऑफर मिल रहे हैं। यह ऑफर इसके 2023 और 2024 की यूनिट्स पर मिल रहे हैं। 2025 की इग्निस को खरीदने पर इस महीने में 52100 रुपये की बचत की जा सकती है।

    Maruti Invicto

    मारुति की ओर से नेक्‍सा डीलरशिप पर सबसे प्रीमियम गाड़ी के तौर पर Maruti Invicto को ऑफर किया जाता है। इस एमपीवी के 2023 और 2024 मॉडल्‍स पर January 2025 में 2.15 लाख रुपये तक बचाए जा सकते हैं। इसके 2025 मॉडल्‍स पर कंपनी इस महीने 1.15 लाख रुपये के ऑफर दे रही है।

    Maruti Grand Vitara

    मारुति की ओर से ग्रैंड विटारा एसयूवी को भी नेक्‍सा के जरिए ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी की 2023 और 2024 यूनिट्स पर कंपनी की ओर से इस महीने में 1.18 लाख रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं। इसकी 2025 वाली यूनिट्स पर कंपनी January 2025 में 93 हजार रुपये के ऑफर दे रही है।

    यह भी पढ़ें- January 2025 में Maruti Arena की कारों पर मिलेगा 58 हजार रुपये का Discount, जानें किस पर है क्‍या Offer