Maruti Nexa की कारों पर ₹1.5 लाख से ज्यादा का डिस्काउंट, जानें किस पर मिल रही कितनी छूट?
Maruti Suzuki अगस्त 2025 में Nexa कारों पर भारी छूट दे रही है जिसमें नकद छूट एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट शामिल हैं। Baleno Fronx और Grand Vitara जैसे लोकप्रिय मॉडल पर स्पेशल एडिशन किट भी उपलब्ध हैं। Ignis पर 62500 रुपये तक Baleno पर 87500 रुपये तक और Fronx पर 75000 रुपये तक की छूट मिल रही है। Grand Vitara पर 1.54 लाख रुपये तक की छूट है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti अगस्त 2025 में अपने Nexa Cars पर बंपर डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इसमें नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। इस महीने Maruti Baleno, Maruti Fronx और Maruti Grand Vitara जैसे पॉपुलर गाड़ियों पर स्पेशल एडिशन किट भी दी जा रही है। आइए विस्तार में जानते हैं कि Maruti Nexa Cars पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है?
Maruti Ignis
ऑफर | राशि |
---|---|
नकद छूट | ₹30,000 तक |
स्क्रैपेज डिस्काउंट | ₹30,000 तक |
ग्रामीण/शगुन ऑफर | ₹2,500 तक |
कुल लाभ | ₹62,500 तक |
मारुति इग्निस पर कुल 62,500 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है, जो केवल ऑटोमैटिक वेरिएंट पर मिल रहा है। इसमें 15,000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस, 2,100 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट पर 25,000 रुपये की नकद छूट दी जा रही है। Maruti Ignis को एक्स-शोरूम कीमत 5.85 लाख से 8.12 लाख रुपये के बीच ऑफर किया जाता है।
Maruti Baleno
ऑफर | राशि |
---|---|
नकद छूट | ₹51,480 + ₹14,100 मूल्य की रीगल किट या ₹55,000 |
एक्सचेंज बोनस | ₹15,000 तक |
अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस | ₹15,000 तक |
कॉर्पोरेट या ग्रामीण/शगुन ऑफर | ₹2,500 तक |
कुल लाभ | ₹51,480 + ₹46,600 मूल्य की रीगल किट या ₹87,500 तक |
मारुति बलेनो पर कुल 87,500 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह डिस्काउंट ऑफर बेस-स्पेक सिग्मा वेरिएंट पर मिल रहा है। इसपर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 25,000 रुपये तक का स्क्रैपेज डिस्काउंट दिया जा रहा है। Maruti Baleno को एक्स-शोरूम कीमत 6.70 लाख से लेकर 9.92 लाख रुपये के बीच ऑफर किया जाता है।
Maruti Fronx
ऑफर | राशि |
---|---|
नकद छूट | ₹30,000 + ₹43,000 मूल्य की वेलोसिटी किट या ₹60,000 |
स्क्रैपेज डिस्काउंट | ₹15,000 तक |
कुल लाभ | ₹45,000 + ₹43,000 मूल्य की वेलोसिटी किट या ₹75,000 तक |
मारुति फ्रोंक्स पर कुल 75,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, यह छूट इसके 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट पर मिल रहा है। इसके 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड AMT वेरिएंट पर 24,000 रुपये की नकद छूट दी जा रही है। इसी इंजन के साथ मैनुअल वेरिएंट पर 17,000 रुपये की नकद छूट मिल रही है। इसके CNG वेरिएंट पर 15,000 रुपये तक की नकद छूट दी जा रही है। Maruti Fronx की एक्स-शोरूम कीमत 7.54 लाख से लेकर 13.06 लाख रुपये के बीच है।
Maruti Grand Vitara
ऑफर | राशि |
---|---|
नकद छूट | ₹70,000 तक + एक्सटेंडेड वारंटी |
एक्सचेंज बोनस | ₹50,000 तक |
अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस | ₹30,000 तक |
ग्रामीण/शगुन ऑफर | ₹4,100 तक |
कुल लाभ | ₹1.54 लाख तक + एक्सटेंडेड वारंटी |
मारुति ग्रैंड विटारा पर कुल 1.54 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, यह छूट इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट पर दिया जा रहा है। इसके पुराने Zeta और Alpha पेट्रोल वेरिएंट पर 49,838 रुपये का स्पेशल एडिशन डोमिनियन किट के साथ 25,000 रुपये की नकद छूट और एक्सटेंडेड वारंटी पैकेज दी जा रही है। इसी वेरिएंट पर एक्सटेंडेड वारंटी के साथ 60,000 रुपये का ऑप्शनल नकद बेनेफिट भी मिल रहा है। ग्रैंड विटारा पर 30,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। इसपर स्क्रैपेज डिस्काउंट 65,000 रुपये तक दिया जा रहा है। Maruti Grand Vitara की एक्स-शोरूम कीमत 11.42 लाख से लेकर 20.68 लाख रुपये तक है।
Maruti XL6
ऑफर | राशि |
---|---|
नकद छूट | ₹10,000 तक |
स्क्रैपेज डिस्काउंट | ₹25,000 तक |
कुल लाभ | ₹35,000 तक |
मारुति XL6 पर कुल 35,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, यह छूट इसके CNG वेरिएंट पर मिल रही है। इसपर 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। Maruti XL6 की एक्स-शोरूम कीमत 11.84 लाख से लेकर 14.99 लाख रुपये के बीच है।
Maruti Jimny
ऑफर | राशि |
---|---|
नकद छूट | ₹70,000 तक |
कुल लाभ | ₹70,000 तक |
मारुति जिम्नी पर कुल 70,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, यह छूट इसके Alpha वेरिएंट पर मिल रहा है। इसके Zeta वेरिएंट पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। मारुति की इस ऑफ रोड एसयूवी के साथ कोई एक्सचेंज बोनस या स्क्रैपेज डिस्काउंट भी नहीं मिल रहा है। Maruti Jimny की एक्स-शोरूम कीमत 12.76 लाख से लेकर 14.96 लाख रुपये के बीच है।
Maruti Invicto
ऑफर | राशि |
---|---|
नकद छूट | ₹25,000 तक |
स्क्रैपेज डिस्काउंट | ₹1.15 लाख तक |
कुल लाभ | ₹1.40 लाख तक |
मारुति इनविक्टो पर कुल 1.40 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह छूट इसके टॉप-स्पेक अल्फा प्लस वेरिएंट पर दिया जा रहा है। इसपर एक लाख रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। Maruti Invicto की एक्स-शोरूम कीमत 25.51 लाख से लेकर 29.22 लाख रुपये तक है।
डिस्क्लेमर: Maruti की नेक्सा गाड़ियों पर मिल रहा डिस्काउंट ऑफर शहर या राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। सटीक जानकारी के लिए मारुति के निकटतम नेक्सा डीलरशिप से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki की Swift, Wagon R जैसी कारों पर होगी तगड़ी बचत, Arena डीलरशिप की कारों पर मिल रहे Discount Offers
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।