विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maruti Suzuki की Swift, Wagon R जैसी कारों पर होगी तगड़ी बचत, Arena डीलरशिप की कारों पर मिल रहे Discount Offers

Published: Tue, 05 Aug 2025 02:00 PM (GMT+05:30)

Maruti Car Offers देश की सबसे ज्‍यादा कारों की बिक्री करने वाली निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से August 2025 ...और पढ़ें

Maruti Arena डीलरशिप पर इस महीने कितना डिस्‍काउंट मिलेगा। जानें डिटेल।
Maruti Arena डीलरशिप पर इस महीने कितना डिस्‍काउंट मिलेगा। जानें डिटेल।

HighLights

  1. August 2025 में मारुति Arena की कारों पर मिल रहा डिस्‍काउंट
  2. अगस्‍त 2025 में वैगन आर पर मिल रहा सबसे ज्‍यादा बचत का मौका
  3. Swift, Brezza, Dzire, Alto K10, Celerio, S Presso पर भी ऑफर

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से सबसे ज्‍यादा कारों को Arena डीलरशिप के जरिए ऑफर (Maruti Arena offers) किया जाता है। इस महीने आप भी मारुति की Swift, Wagon R जैसी किसी कार को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो किस गाड़ी पर क्‍या Discount Offer किया जा रहा है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं।

Maruti Alto K10

मारुति की ओर से ऑल्‍टो के10 पर August 2025 में अधिकतम 73 हजार रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं। यह ऑफर इसके पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट्स पर मिल रहा है। जिसमें 44900 रुपये की ड्रीम स्‍टार किट शामिल है। सीएनजी और एएमटी वेरिएंट्स पर 68100 रुपये की बचत (Maruti Suzuki discounts) का मौका मिल रहा है।

Maruti S Presso

मारुति की एस प्रेसो कार पर भी August 2025 में अधिकतम 63100 रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं। इस महीने में इसके पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट पर सबसे ज्‍यादा छूट दी जा रही है। इसके अलावा एस प्रेसो के सीएनजी और मैनुअल वेरिएंट्स पर 58100 रुपये के डिस्‍काउंट को दिया जा रहा है।

Maruti Celerio

सेलेरियो पर मारुति August महीने में अधिकतम 68100 रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं। सेलेरियो पर इस महीने में यह ऑफर ऑटोमैटिक वेरिएंट्स पर दिया जा रहा है। पेट्रोल मैनुअल और सीएनजी वेरिएंट्स पर इस महीने 63100 रुपये की बचत की जा सकती है।

Maruti Wagon R

कंपनी की ओर से वैगन आर पर भी अधिकतम 89000 रुपये का डिस्‍काउंट दे रही है। वैगन आर के पेट्रोल मैनुअल और सीएनजी वेरिएंट्स पर यह ऑफर्स दिए जा रहे हैं। ऑटोमैटिक वेरिएंट्स पर 79800 रुपये के डिस्‍काउंट ऑफर मिल रहे हैं।

Maruti Swift

कंपनी की स्विफ्ट कार को युवाओं के बीच काफी ज्‍यादा पसंद किया जाता है। इस कार के ZXI पेट्रोल मैनुअल और एएमटी वेरिएंट पर 78500 रुपये तक की बचत की जा सकती है। अन्‍य वेरिएंट्स पर इस महीने 71900 रुपये से 77500 रुपये तक के ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

Maruti Dzire

मारुति की ओर से डिजायर कार पर भी August में अधिकतम 35 हजार रुपये के ऑफर मिल रहे हैं। यह ऑफर डिजायर की पुरानी जेनरेशन पर मिल रहा है। नई जेनरेशन पर फिलहाल कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है।

Maruti Brezza

मारुति की ब्रेजा पर भी August में डिस्‍काउंट दिया जा रहा है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी पर इस महीने में अधिकतम 55400 रुपये का ऑफर दिया जा रहा है। इसके बेस और मिड LXI और VXI वेरिएंट्स पर यह ऑफर मिल रहा है। अन्‍य वेरिएंट्स पर इस महीने 52400 रुपये तक की बचत की जा सकती है।