28 से ज्यादा की माइलेज देने वाली Maruti Fronx हो गई महंगी, किस वेरिएंट को किया महंगा किया, पढ़ें खबर
Maruti Fronx Price Hike देश की प्रमुख वाहन निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। कंपनी की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Maruti Fronx को ऑफर किया जाता है। फरवरी 2025 में इस गाड़ी की कीमतों को बढ़ा दिया गया है। अब इसे किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों को ऑफर करने वाली वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से सब फोर मीटर एसयूवी सेगमेंट में Maruti Fronx को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। कंपनी की ओर से इस गाड़ी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। Maruti Fronx की कीमतों को कितना बढ़ाया गया है। किस कीमत पर इसे अब खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
महंगी हुई Maruti Fronx
मारुति की ओर से सब फोर मीटर एसयूवी सेगमेंट में Maruti Fronx को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी की कीमतों को बढ़ा दिया गया है। यह बढ़ोतरी तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। मारुति नेक्सा की वेबसाइट पर एसयूवी की कीमतों को अपडेट भी कर दिया गया है।
कितनी बढ़ी कीमत
जानकारी के मुताबिक Maruti Fronx की कीमतों में 500 रुपये से लेकर 5500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। अलग अलग वेरिएंट्स की कीमतों में अलग अलग बढ़ोतरी की गई है।
किस वेरिएंट की कितनी बढ़ी कीमत
रिपोर्ट के मुताबिक एसयूवी के Delta 1.2 AGS, Delta Plus 1.2 AGS, and the Delta Plus (O) 1.2 AGS वेरिएंट्स की कीमत में 5500 रुपये बढ़ाए गए हैं। इनके अलावा सभी वेरिएंट्स की कीमतों में 500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
कितनी हुई कीमत
Maruti Fronx की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7.52 लाख रुपये हो गई है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 9.43 लाख रुपये हो गई है।
पहले दी गई थी जानकारी
कंपनी की ओर से दिसंबर 2024 में ही यह जानकारी दी गई थी कि मारुति की ओर से नए साल में सभी मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी की जाएगी। साथ ही यह भी बताया गया था कि अलग अलग वेरिएंट और मॉडल्स पर अलग अलग बढ़ोतरी होगी।
किनसे होता है मुकाबला
मारुति की ओर से फ्रॉन्क्स को सब फोर मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में मारुति की ओर से ही ऑफर की जाने वाली Maruti Brezza के अलावा Hyundai Venue, Kia Sonet, Kia Syros, Mahindra XUV 3XO, Tata Nexon, Skoda Kylaq जैसी एसयूवी से मुकाबला होता है। इसके अलावा भी इस एसयूवी को कीमत के मामले में कॉम्पैक्ट सेडान कारों से भी चुनौती मिलती है। जिनमें Maruti Dzire, Hyundai Aura, Honda Amaze, Tata Tigor शामिल हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।