Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti Ertiga बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कार, आराम से फिट हो जाती है पूरी फैमिली

    Updated: Sat, 26 Apr 2025 07:00 PM (IST)

    Best-Selling 7-Seater Car MPV सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार Maruti Ertiga बनी है। यह मुकाम इसने लगातार 6वीं बार हासिल किया है। वित्तीय वर्ष 2025 में इसके 1.90 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। इस सेगमेंट में बिक्री में दूसरे नंबर पर Toyota Innova Hycross और Crysta और तीसरे नंबर Kia Carens ने हासिल किया है।

    Hero Image
    Maruti Ertiga बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में MPV यानी मल्टी पर्पज व्हीकल सेगमेंट की डिमांड लगातार बढ़ रही है। वित्तीय वर्ष 2025 की बिक्री में एक तरफ जहां MPV मॉडलों की बिक्री में बढ़ोतरी देखने के लिए मिली है। वहीं, कुछ गाड़ियों की बिक्री में गिरावट भी देखने के लिए मिली है। FY 2025 में Maruti Ertiga और Toyota Innova Hycross ने इस सेगमेंट में पहले की तरह ही अपना दबदबा बनाए रखा है। आइए जानते हैं कि किस कार की कितनी बिक्री हुई?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti Ertiga

    Maruti Ertiga एक बार फिर से सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV बनी है। FY 2025 में कंपनी ने 1.90 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है, जो पिछले वित्तीय वर्ष FY 24 से करीब 41,000 यूनिट्स ज्यादा है। यह 28 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दिखाता है। यह काफी किफायती कीमत, शानदार माइलेज और प्रैक्टिकल डिजाइन के साथ आती है, जिसकी वजह से यह लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय बनी हुई है।

    Toyota Innova Hycross और Crysta

    FY 2025 में Toyota Innova Hycross और Crysta की मिलाकर 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। इस बिक्री से कंपनी को 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। Innova Crysta की विश्वसनीयता और Hycross के मॉडर्न फीचर्स की वजह से यह भी लोगों की बीच पॉपुलर कार बनी हुई है। दोनों ने ही अपने सेगमेंट में अपनी स्थिति को बनाए रखा है।

    Kia Carens

    MPVs सेगमेंट की गाड़ियों की बिक्री में Kia Carens ने तीसरा स्थान हासिल किया है। वित्तीय वर्ष 2025 में इसकी करीब 64,500 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की तुलना में 2 प्रतिशत ज्यादा है। यह भारतीय ग्राहकों के बीच अपने स्पेसियस इंटीरियर और फीचर-लोडेड पैकेज की वजह से अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है।

    Maruti XL6 और Invicto

    जहां एक तरफ कई मॉडल्स की बिक्री में बढ़ोतरी देखने के लिए मिली है, वहीं, Maruti की XL6 की बिक्री में बड़ी गिरावट देखने के लिए मिला है। प्रीमियम MPV की बिक्री में 18 प्रतिशत की गिरावट आई और कंपनी इसके केवल 37,000 से थोड़ी ज्यादा यूनिट्स की ही बिक्री कर पाई है। वहीं Maruti Invicto की बात करें तो यह MPV FY 2025 में 5,000 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा तक पार नहीं कर पाई। वहीं, इसकी बिक्री में 8 प्रतिशत तक की गिरावट देखने के लिए मिला है।

    यह भी पढ़ें- 2025 MG Windsor EV का बड़ा बैटरी पैक वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च, 400km से ज्यादा मिलेगी रेंज