Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Waiting On Cars: मारुति की प्रीमियम कारों को घर है लाना तो कितना करना होगा इंतजार, पढ़ें पूरी खबर

    भारत की वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से Nexa डीलरशिप के जरिए बेहतरीन फीचर्स के साथ अपनी कारों और एसयूवी को ऑफर किया जाता है। अगर आप अपने लिए कंपनी की किसी गाड़ी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो रिपोर्ट्स के मुताबिक August 2024 में किस गाड़ी को घर लाने के लिए कितना इंतजार (Maruti Nexa Cars waiting Period) करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं।

    By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Mon, 19 Aug 2024 04:29 PM (IST)
    Hero Image
    मारुति नेक्‍सा की कारों पर कितनी वेटिंग है। आइए जानते हैं।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। मारुति सुजुकी की ओर से बाजार में हैचबैक से लेकर एसयसूवी सेगमेंट तक की कारों को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की नेक्‍सा डीलरशिप पर उपलब्‍ध कारों को August 2024 में खरीदने पर कितना इंतजार करना पड़ सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti Ignis

    मारुति की ओर से नेक्‍सा डीलरशिप पर Ignis को ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाड़ी को अगर August में खरीदा जाता है तो इस पर करीब एक से दो हफ्ते की वेटिंग चल रही है।

    Maruti Baleno

    मारुति की नेक्‍सा डीलरशिप पर प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में Baleno को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। कंपनी की इस गाड़ी को खरीदकर घर लाने के लिए भी एक से दो हफ्ते तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

    Maruti Jimny

    कंपनी की ओर से ऑफ रोडिंग पसंद करने वालों के लिए साल 2023 में Jimny को लॉन्‍च किया गया था। अगर इस महीने इस एसयूवी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसके सभी वेरिएंट्स पर भी एक से दो हफ्ते की वेटिंग चल रही है।

    यह भी पढ़ें- August 2024 में Mid Size Sedan कारों की बिक्री में आई कमी, सिर्फ Virtus की मांग में हुई बढ़ोतरी 

    Maruti Ciaz

    मिड साइज सेडान कार सेगमेंट में मारुति की ओर से Ciaz को लाया जाता है। इस सेडान कार को इस महीने घर लाने के लिए एक से दो हफ्ते की वेटिंग चल रही है।

    Maruti Fronx

    मारुति की ओर से फ्रॉन्‍क्‍स क्रॉसओवर एसयूवी को भी ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी को भी भारत में ग्राहक काफी ज्‍यादा पसंद करते हैं। August महीने में इसे घर लाने के लिए एक से दो हफ्ते की वेटिंग चल रही है।

    Maruti Grand Vitara

    मारुति की ओर से हाइब्रिड, सीएनजी तकनीक के साथ ग्रैंड विटारा एसयूवी को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस गाड़ी पर भी इस महीने एक से दो हफ्ते तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

    Maruti XL6

    छह सीटों के साथ मारुति XL6 को भी ऑफर करती है। अगस्‍त महीने में इसके सभी वेरिएंट्स पर एक से दो हफ्ते की ही वेटिंग चल रही है।

    Maruti Invicto

    मारुति की ओर से सबसे महंगी गाड़ी के तौर पर Invicto को लाया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाड़ी को इस महीने में खरीदने के लिए आपको 10 से 12 हफ्ते का इंतजार करना पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें- मारुति Arena की कारों को खरीदने का है विचार, तो कितना करना होगा इंतजार, पढ़ें पूरी खबर