विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

July 2024 में Mid Size Sedan कारों की बिक्री में आई कमी, सिर्फ Virtus की मांग में हुई बढ़ोतरी

Published: Sun, 18 Aug 2024 10:00 PM (IST)

भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट के अलावा हैचबैक एमपीवी और सेडान कारों को भी ऑफर किया जाता है। कई बड़ी ...और पढ़ें

July 2024 में Mid Size Sedan Cars की बिक्री कैसी रही। आइए जानते हैं।
July 2024 में Mid Size Sedan Cars की बिक्री कैसी रही। आइए जानते हैं।

HighLights

  1. Mid Size Sedan कारों की मांग में हुई गिरावट
  2. Virtus के अलावा सभी की बिक्री में आई कमी

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देशभर में हर महीने बड़ी संख्‍या में वाहनों की बिक्री होती है। लेकिन बीते महीने Mid Size Sedan Car सेगमेंट की बिक्री में कमी आई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर किस कंपनी की किस गाड़ी की कितनी बिक्री हुई है। हम इस खबर में आपको जानकारी दे रहे हैं।

कितनी हुई बिक्री

मारुति, स्‍कोडा, फॉक्‍सवैगन, होंडा और हुंडई जैसी वाहन निर्माताओं की ओर से देश में Mid Size Sedan Car सेगमेंट में विकल्‍प ऑफर किए जाते हैं। July 2024 के दौरान देशभर में मिड साइज सेडान कारों की मांग में कमी दर्ज की गई। इस सेगमेंट में देशभर में बीते महीने कुल 5539 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल इसी अवधि में इन कारों की कुल बिक्री 9075 यूनिट्स की रही थी।

VW Virtus

फॉक्‍सवैगन की ओर से वर्टुस को मिड साइज सेडान के तौर पर ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस Mid Size Sedan Car की July 2024 के दौरान कुल 1766 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल इस सेडान कार की कुल 1737 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

यह भी पढ़ें- July 2024 में रही Compact Sedan Cars की मांग, हुई 20 हजार से ज्‍यादा यूनिट्स की बिक्री

Hyundai Verna

July 2024 के दौरान देश में हुंडई की Verna की कुल 1420 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने इस कार की कुल सिर्फ 2858 यूनिट्स की बिक्री की थी।

Honda City

जापानी कार निर्माता होंडा की ओर से भी इस सेगमेंट में सिटी को ऑफर किया जाता है। करीब 27 साल से यह सेडान कार भारतीय बाजार में ऑफर की जा रही है। बीते महीने में इस कार की कुल 957 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि July 2023 के दौरान इसकी 1478 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Skoda Slavia

स्‍कोडा की स्‍लाविया को भी मिड साइज सेडान के तौर पर लाया जाता है। कंपनी की इस सेडान कार की July 2024 के दौरान 793 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल इस कार को 1654 लोगों ने खरीदा था।

Maruti Ciaz

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से इस सेगमेंट में सियाज को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस कार की July 2024 के दौरान सिर्फ 603 यूनिट्स की ही बिक्री हुई है। पिछले साल July महीने में इस कार को 1348 ग्राहकों ने खरीदा था।

यह भी पढ़ें- 6 लाख से कम कीमत में आती है यह दो 7 सीटर कारें, सेफ्टी फीचर्स और बूट स्पेस दोनों बेमिसाल