Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Suzuki से लेकर TVS तक टू व्‍हीलर निर्माताओं के लिए कैसा रहा March 2025, जानें कितनी हुई बिक्री

    March 2025 two wheeler sales देश में हर महीने लाखों की संख्‍या में टू व्‍हीर्ल्‍स की बिक्री की जाती है। Suzuki से लेकर TVS तक अलग अलग सेगमेंट में स्‍कूटर और बाइक्‍स की बिक्री करते हैं। बिक्री के मामले में बीता महीना दो पहिया निर्माताओं के लिए कैसा रहा है। किस कंपनी ने March 2025 में कितनी यूनिट्स की बिक्री की है। आइए जानते हैं।

    By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Wed, 02 Apr 2025 02:00 PM (IST)
    Hero Image
    March 2025 में दो पहिया वाहनों की बिक्री कैसी रही।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में हर महीने बड़ी संख्‍या में दो पहिया वाहनों की बिक्री की जाती है। कई प्रमुख निर्माताओं की ओर से अलग अलग सेगमेंट में अलग अलग फीचर्स के साथ स्‍कूटर और बाइक्‍स को ऑफर किया जाता है। March 2025 में किस कंपनी ने कितनी यूनिट्स दो पहिया वाहनों की बिक्री (March 2025 two wheeler sales) की है। हम आपको इस खबर में जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Suzuki ने की 1.26 लाख यूनिट्स की बिक्री

    जापानी दो पहिया निर्माता Suzuki की ओर से भारत में कई सेगमेंट में स्‍कूटर और बाइक्‍स की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक March 2025 में बिक्री के मामले में काफी बेहतर प्रदर्शन दर्ज किया गया है। इस दौरान निर्माता की ओर से 125930 यूनिट्स की बिक्री की गई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर निर्माता ने 21 फीसदी की बढ़ोतरी मार्च महीने में दर्ज की है। सुजुकी से मिली जानकारी के मुताबिक मार्च 2025 में 20194 यूनिट्स का एक्‍सपोर्ट भी हुआ है, जबकि मार्च 2024 में यह संख्‍या 17505 यूनिट्स की थी।

    TVS ने की 4.14 लाख यूनिट्स की बिक्री

    टीवीएस मोटर्स की ओर से भी मार्च 2025 में 4.14 लाख यूनिट्स की बिक्री की गई है। इसमें चार लाख के करीब दो पहिया वाहनों की बिक्री शामिल है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर निर्माता की ओर से 16 फीसदी की बढ़त हासिल की गई है। इसके पहले माच 2024 में यह संख्‍या 3.44 लाख यूनिट्स की थी। टीवीएस की ओर से ICE के साथ ही EV सेगमेंट में भी वाहनों की बिक्री की जाती है। टीवीएस के इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री भी मार्च 2025 में 26935 यूनिट्स की रही है। इसके पहले मार्च 2024 में यह संख्‍या 15250 यूनिट्स तक थी।