विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शख्स ने खटारा स्कूटर का किया ऐसा इस्तेमाल, आनंद महिंद्रा भी हो गए फैन

By Atul YadavEdited By:
Published: Tue, 06 Dec 2022 11:49 AM (IST)Updated: Tue, 06 Dec 2022 12:53 PM (IST)

स्कूटर के इंजन में ऐसा जुगाड़ बनाया गया है कि उससे जो पॉवर जेनरेट हो रही है उससे घर बनाते ...और पढ़ें

आनंद महिंद्रा की ये ट्वीट सोशल मीडिया पर हो रही वायरल
आनंद महिंद्रा की ये ट्वीट सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Anand Mahindra ने आज सुबह देसी जुगाड़ वाली एक ऐसी वीडियो शेयर की है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया है। दरअसल, एक शख्स ने पुराने स्कूटर को ऐसा बना दिया है कि उसके पॉवर से 35-50 किलो वजन का सामान आसानी से 2-3 मंजिल तक पहुंच सकता है। आइए जानते हैं क्या है इस स्कूटर की खासियत, जिसको देख आनंद महिंद्रा भी फैन हो गए हैं।

आनंद महिंद्रा का ट्वीट वायरल

आनंद महिंद्रा ने जो ट्वीट किया उसमें एक सख्त स्कूटर का एक्सिलेटर लेता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, उस स्कूटर के इंजन में ऐसा जुगाड़ बनाया गया है कि उससे जो पॉवर जेनरेट हो रही है, उससे घर बनाते वक्त इस्तेमाल किए जाने वाले समानों को रस्सी के सहारे दूसरी-तीसरी मंजिल पर ले जाया जा रहा है। यही वजह है कि इस स्कूटर को आनंद महिंद्रा ने 'पॉवर ट्रेन' कहा। वीडियो देखकर पता चल रहा है कि कोई नया घर बन रहा है, जहां छत पर नीचे से सामान पहुंचाने के लिए इस स्कूटर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

महिंद्रा ने की स्कूटर के इंजन की तारीफ

स्कूटर काफी पुराने मॉडल का है, लेकिन उसके इंजन में इतनी ताकत है कि वो 35-50 किलो का वजह आसानी से उठा पा रहा है। यही वजह है कि आनंद महिंद्रा ने स्कूटर के इंजन की तारीफ करते हुए लिखा कि मेरे ख्याल से यही वजह है कि इसे पॉवर ट्रेन कहा जाता है। इंजन की पॉवर का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है। यही वजह है कि ये इलेक्ट्रिक व्हीकल के जमाने में यह ऑप्शन अब भी बुरा नहीं है, क्योंकि जब एक बार इसकी कॉस्ट निकल जाती है तो आप इसको सेकेंड हैंड बेच सकते हैं।

यह भी पढ़ें

Two wheeler Sales Nov 2022: दोपहिया वाहनों की तेजी से बढ़ रही बिक्री, जानिए किस ब्रांड ने मारा टॉप

कंपनियां भारी खर्च उठाकर भी क्यों करती गाड़ियों का रिकॉल, जानें भारत में क्या हैं इससे जुड़े नियम