Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Two wheeler Sales Nov 2022: दोपहिया वाहनों की तेजी से बढ़ रही बिक्री, जानिए किस ब्रांड ने मारा टॉप

    नवंबर 2022 में एक्सपोर्ट की गईं मोटरसाइकिलों में बजाज ने बाजी मारी है। बजाज पिछले महीने 138630 यूनिट्स मोटरसाइकिलों को बेचकर अपना स्थान पहले नंबर पर किया हुआ है। वहीं घरेलू बिक्री में हीरो मोटोकॉर्प ने बाजी मारी है।

    By Atul YadavEdited By: Updated: Tue, 06 Dec 2022 09:37 AM (IST)
    Hero Image
    नवंबर में इस ब्रांड का रहा बोल बाला (प्रतिकात्मक तस्वीर)

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। इस दुनिया में सबसे अधिक मोटरसाइकिले भारत में ही बिकते हैं। यही वजह है कि यहां टू-व्हीलर मैन्यूफैक्चरर्स में काफी कंपटिशन है। नवंबर 2022 महीने में होने वाली बिक्री में हीरो मोटोकॉर्प ने बाजी मारी है। जहां कंपनी ने सालाना आधार पर 15.50 फीसद की सालान ग्रोथ दर्ज की है। इसके अन्य बड़े प्लेयर्स हैं, जिन्होंने पिछले महीने अच्छी ग्रोथ हासिल की है। आइये जानते हैं देश में इस समय किस टू-व्हीलर ब्रांड का सबसे अधिक बोलबाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हीरो मोटोकॉर्प सेल्स नंबर 2022

    टू व्हीलर की बिक्री नवंबर 2022 में घरेलू बाजार में 3,79,839 यूनिट्स की बिक्री के साथ हीरो ने इस सूची में 32.26 फीसद बाजार हिस्सेदारी के साथ 15.50 फीसद की वृद्धि दर्ज की। पिछले साल नंबर 2022 की तुलना में कंपनी ने इस साल 50,977 अधिक मोटरसाइकिल बेचे हैं। हीरो ने मंथली ग्रोथ में पीछे रही, क्योंकि हीरो ने अक्टूबर महीने में नंबर की तुलना में 62,986 यूनिट्स अधिक मोटरसाइकिले बिकी थीं।

    होंडा सेल्स नंवबर 2022

    होंडा ने भी नवंबर सेल्स रिपोर्ट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जहां कंपनी ने अपने नाम के साथ 3,53,540 इकाइयां बेचीं, जो एक साल पहले बेची गई 2,56,174 इकाइयों से अधिक थी। सालाना आधार पर कंपनी ने इस साल 38.01 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की है। हालांकि, नवंबर में अक्टूबर की तुलना में थोड़ी कम होंडा की मोटरसाइकिल बिकीं। कंपनी ने महीने के आधार पर 17 फीसद की गिरावट दर्ज की है।

    टीवीएस सेल्स नवंबर 2022

    TVS ने नवंबर 2022 में 1,91,730 यूनिट्स बाइक बेचने के बाद तीसरा स्थान हासिल किया। ब्रांड ने सालाना आधार पर 8.97 फीसद की ग्रोथ दर्ज की है। वहीं महीने के आधार पर 30.52 फीसद की गिरावट दर्ज की है।

    रॉयल एनफील्ड और सुजुकी

    Royal Enfield और Suzuki ने नवंबर 2022 में क्रमशः 65,750 और 63,156 इकाइयां बाइक्स बेचीं और दोनों ने क्रमशः 46.46 फीसद और 13.46 फीसद की। रॉयल एनफील्ड ने इस साल हंटर और स्क्रैम 411 को लॉन्च किया था। जिसका रिस्पॉन्स अच्छा आने के कारण इनकी सेल्स में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि, अक्टूबर में त्योहारी सीजन होने के चलते कंपनी ने नवंबर की तुलना में अधिक अपने ब्रांड्स की मोटरसाइकिल बेचने में कामयाब रही थी।

    बजाज की सबसे अधिक एक्सपोर्ट हुईं मोटरसाइकिलें

    भारत से दूसरे देश में एक्सपोर्ट होने वाली बाइक्स की बात करें तो नवंबर 2022 में एक्सपोर्ट की गईं मोटरसाइकिलों में बजाज ने बाजी मारी है। बजाज पिछले महीने 1,38,630 यूनिट्स मोटरसाइकिलों को बेचकर अपना स्थान पहले नंबर पर किया हुआ है। पिछले साल शिप की गई 1,93,520 यूनिट्स और एक महीने पहले शिप की गई 1,35,772 यूनिट्स की तुलना में, बजाज ने 28.36% YoY गिरावट और 2.10% MoM ग्रोथ दर्ज की। TVS ने भी 12.22% YoY गिरावट और 4.68% MoM वृद्धि दर्ज करके बजाज के समान पैटर्न दिखाया।

    यह भी पढ़ें

    Golden Era Of Bikes: दुनिया की सबसे पुरानी मोटरसाइकिल कंपनी, जिसने आर्मी को भी बना दिया था अपना दीवाना

    भारत में कितने प्रकार की मिलती हैं बाइक्स? जानिए किसी कैटगरी में है आपकी मोटरसाइकिल