अगर चाहिए Mahindra की यह गाड़ी तो करना होगा 2 साल तक इंतजार! जानें क्या है ऐसा खास
Mahindra Scorpio N की भारत में मांग रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। इसकी डिमांड इतनी ज्यादा है कि ग्राहकों को इसकी डिलीवरी के लिए 2 साल तक इंतजार करना होगा। इसमें सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड Z8 और Z6 वेरिएंट पर है।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। इन दिनों Mahindra की गाड़ियों को खूब पसंद किया जा रहा है, जिसकी वजह से इसकी डिलीवरी में काफी समय लग रहा है। सेमीकंडक्टर चिप की सप्लाई सुधरने के बावजूद इसके XUV700 के लिए 16 महीने तक का इंतजर करना होगा। वहीं, सब को पीछे छोड़ते हुए महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन (Scorpio-N) की वेटिंग पीरियड दो साल तक पहुंच गई है। यानी कि अगर आप इस एसयूवी को इस महीने खरीदते हैं तो इसकी डिलीवरी आपको दो साल के बाद मिलेगी। इसके साथ ही यह भारत में सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड के साथ आने वाली गाड़ी भी बन गई है।
दशहरा में शुरू होने वाली है Scorpio-N की डिलीवरी
जानकारी के लिए बता दें कि महिंद्रा अपनी स्कॉर्पियो-एन की डिलीवरी इस दशहरा से शुरू करने वाली है। इसमें पहले 25,000 यूनिट्स की डिलीवरी होगी और इसमें ज्यादातर टॉप मॉडल Z8 L होगा।
किस मॉडल के लिए कितना करना होगा इंतजार
स्कॉर्पियो-एन कुल 6 वेरिएंट्स, कुल 25 ट्रिम्स और पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प के साथ आती है। वेरिएंट्स के आधार पर वेटिंग पीरियड इस तरह है-
वेरिएंट वेटिंग पीरियड
Z2 अधिकतम 22 महीने
Z4 अधिकतम 22 महीने
Z6 अधिकतम 24 महीने
Z8 अधिकतम 24 महीने
Z8 L अधिकतम 20 महीन
Z8 L(6S) अधिकतम 20 महीने
Mhindra Scorpio-N में जबरदस्त है इंजन
इंजन पावर की बात करें तो इसमें पहला 2.0-लीटर एमस्टैलियन टर्बो पेट्रोल इंजनमिलता है, जो 200PS की पावर और 380Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, डीजल इंजन के रूप में 2.2-लीटर एमहॉक इंजन दिया गया है, जो 175PS की पावर और 400Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा।
महिंद्रा की स्कॉर्पियो-एन को भारत में 11.99 लाख रुपये में लॉन्च किया गया है जो कि टॉप वेरिएंट के लिए 19.19 लाख रुपये तक जाती है।
ये भी पढ़ें-
2022 Mahindra Scorpio-N ने भारत में दी दस्तक, जानें फीचर्स, वेरिएंट और बुकिंग से जुड़ी सारी डिटेल्स
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।