Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra XUV700 के ग्राहकों के लिए आई खुशखबरी, इस पार्ट की सप्लाई बढ़ने से डिलीवरी के लिए करना होगा कम इंतजार

    By Sonali SinghEdited By:
    Updated: Tue, 13 Sep 2022 09:16 AM (IST)

    Mahindra XUV700 कंपनी की सबसे दमदार एसयूवी में से एक है। इसमें आपको पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प मिलता है। साथ ही ट्रांसमिशन के लिए एसयूवी को ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से भी जोड़ा गया है। इस गाड़ी के लिए अब आपको अधिकतम 16 महीने तक इंतजार करना होगा।

    Hero Image
    Mahindra XUV700 के वेटिंग पीरियड में आई कमी, जानें नया डिलीवरी टाइम

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Mahindra XUV700: महिंद्रा की सबसे लोकप्रिय गाड़ियों में एक XUV700 के ग्राहकों के लिए एक राहत की खबर आ गई है। अब इसकी डिलीवरी के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। जानकारी के मुताबिक, XUV700 की वेटिंग पीरियड में करीब 3 महीने की कटौती हुई है, जिससे अब इस गाड़ी की डिलीवरी के लिए 16 महीने तक इंतजार करना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनुमान लगाए जा रहे हैं कि ऐसा गाड़ियों में लगने वाले सेमीकंडक्टर चिप की सप्लाई में आई सुधार की वजह से हुआ है। बता दें कि SIAM की रिपोर्ट के मुताबिक भी अब गाड़ियों की बिक्री और डिलीवरी की स्थिति सुधर रही है। अगस्त के महीने में पैसेंजर वाहनों की बिक्री में 21 प्रतिशत तक का उछाल देखा गया है।

    ये भी पढ़ें-

    सेमीकंडक्टर चिप की कमी हुई बेअसर, पैसेंजर वाहनों की बिक्री में आया 21 प्रतिशत तक का उछाल-SIAM

    XUV700 के किस वेरिएंट पर है कितना वेटिंग?

    वेरिएंट्स के आधार बात करें तो XUV700 के MX वेरिएंट पर सबसे कं, जबकि AX7 L पर सबसे अधिक वेटिंग पीरियड है। बाकी वेरिएंट्स की जानकारी कुछ इस तरह है।

    वेरिएंट          पेट्रोल मॉडल                 डीजल मॉडल

    MX             2-3 महीने                 अधिकतम 10 महीने

    AX3           2-3 महीने                 अधिकतम 10 महीने

    AX5           2-3 महीने                 अधिकतम 10 महीने

    AX7        अधिकतम 15 महीने      अधिकतम 15 महीने

    AX7 L     अधिकतम 16 महीने      अधिकतम 16 महीने

    XUV700 का पावरट्रेन

    पावरट्रेन के रूप में XUV700 एसयूवी में दो इंजन विकल्प दिया गया है। इसका पहला इंजन 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल यूनिट है, जो 200 hp की पावर और 380 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, दूसरा इंजन 2.2 लीटर का टर्बो डीजल इंजन है।

    डीजल इंजन के लिए ग्राहकों को दो विकल्प मिलते हैं। पहला डीजल इंजन 115 hp की पावर और 360 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। वहीं दूसरी डीजल इंजन 420 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें 6 स्पीड का टॉर्क कन्वर्टर दिया गया है इसे ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है।

    भारत में महिंद्रा XUV700 की शुरूआती कीमत 13.18 लाख रुपये हैं, जो कि टॉप मॉडल के लिए 19.14लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

    Mahindra XUV 700 में जुड़े ये नए फीचर्स, जानिए कंपनी ने किस फीचर्स को किया बंद

    comedy show banner
    comedy show banner