Move to Jagran APP

Mahindra XUV 3XO का तीसरा Teaser हुआ जारी, अब मिली इस बेहतरीन फीचर जानकारी, जानें डिटेल

Mahindra 29 अप्रैल 2024 को नई एसयूवी XUV 3XO को लॉन्‍च करेगी। लॉन्‍च से पहले कंपनी लगातार सोशल मीडिया पर SUV से जुड़े फीचर्स की जानकारी दे रही है। हाल में ही Mahindra XUV 3XO का तीसरा टीजर जारी किया गया है। 20 सेकेंड के नए वीडियो में और क्‍या जानकारी मिल रही हैं। Mahindra की XUV 3XO एसयूवी में किन खूबियों को दिया जाएगा। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Published: Wed, 17 Apr 2024 04:29 PM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2024 04:29 PM (IST)
Mahindra XUV 3XO का तीसरा Teaser हुआ जारी, अब मिली इस बेहतरीन फीचर जानकारी, जानें डिटेल
Mahindra SUV 3XO का तीसरा Teaser जारी हुआ है। जिसमें नए फीचर की जानकारी दी गई है।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश की प्रमुख वाहन निर्माता Mahindra की ओर से भारतीय बाजार में जल्‍द ही नई एसयूवी (Mahindra XUV 3Xo) को लाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी ने हाल में ही सोशल मीडिया पर तीसरा टीजर जारी किया है। जिसमें नई एसयूवी XUV 3XO के और फीचर्स की जानकारी मिल रही है। कंपनी नई एसयूवी में किस तरह के फीचर्स को देने की तैयारी कर रही है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

loksabha election banner

Mahindra XUV 3XO का तीसरा Teaser जारी

महिंद्रा की ओर से सोशल मीडिया पर नई एसयूवी XUV 3X0 का तीसरा टीजर जारी किया गया है। कंपनी ने 20 सेकेंड का तीसरा वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है। जिसमें कई खूबियों की जानकारी भी मिल रही है।

मिली यह जानकारी

कंपनी की ओर से तीसरे टीजर में एक खास फीचर की जानकारी दी है। कंपनी XUV 3XO में रिमोट क्‍लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर को भी देगी। लेकिन इस फीचर को एसयूवी के कुछ ही वेरिएंट्स में दिया जाएगा। इस फीचर को मोबाइल एप के जरिए भी कंट्रोल किया जा सकेगा। इसके अलावा इस एसयूवी में कंपनी ड्यूल जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल को भी देगी। एसयूवी में फुली डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्‍टम को दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Jeep की इस लग्‍जरी SUV को मिलेगा अपडेट, फेसलिफ्ट वेरिएंट में मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स, जानें डिटेल

दूसरे टीजर में मिली यह जानकारी

महिंद्रा की ओर से XUV 3XO के 20 सेकेंड के नए वीडियो को जारी किया गया है। जिसमें एसयूवी के और फीचर्स की जानकारी मिल रही है। दूसरे वीडियो के मुताबिक एसयूवी के एक्‍सटीरियर से इंटीरियर तक की जानकारी को दिखाया गया है। नए वीडियो में एसयूवी के फ्रंट,साइड और रियर लुक की झलक दिखाई गई है। साथ ही रूफ के बाद रियर सीट और डैशबोर्ड की जानकारी को भी दिखाया गया है। वीडियो के मुताबिक Mahindra XUV 3X0 में ड्यूल टोन एक्‍सटीरियर दिया जाएगा, जिसमें पियानो ब्‍लैक फिनिश का उपयोग किया गया है। इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, रियर स्‍पॉयलर, वेंटिलेटिड सीट्स, इंटीरियर में क्रोम कलर की सीट्स के साथ ही ड्यूल टोन डैशबोर्ड के साथ सिल्‍वर इंसर्ट्स, स्‍टेयरिंग पर ऑडियो कंट्रोल, पुश बटन स्‍टार्ट/स्‍टॉप और एएमटी ट्रांसमिशन जैसे कुछ फीचर्स को दिया जाएगा।

पहले टीजर में दी थी यह जानकारी

कंपनी की ओर से कुछ दिन पहले ही इसके पहले टीजर को जारी किया गया था। जिसमें कनेक्टिड सी शेप टेल लाइट्स, रियर वाइपर, फ्रंट में ब्‍लैक रंग की ग्‍लॉसी फिनिश ग्रिल, ड्रॉप डाउन एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट्स, वेंटिलेटिड सीट्स, ग्‍लॉसी फिनिश अलॉय व्‍हील्‍स जैसे फीचर्स की जानकारी मिल रही थी। इसके साथ ही इसके रियर में XUV 3XO नाम को साफ तौर पर देखा जा सकता है।

किस सेगमेंट में आएगी Mahindra XUV 3XO

महिंद्रा अपनी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी XUV300 के फेसलिफ्ट वर्जन के तौर पर XUV 3XO को भारतीय बाजार में 29 अप्रैल 2024 को लॉन्‍च करेगी। जिससे यह नई एसयूवी बाजार में मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्‍सन, किआ सोनेट, हुंडई वेन्‍यू जैसी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी को तगड़ी चुनौती देगी।

यह भी पढ़ें- इस साल Mahindra लाएगी दो बेहतरीन Electric SUV, जानें किसे मिलेगी चुनौती


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.