Mahindra Bolero Classic और Bolero Neo को मिला बड़ा अपडेट, जानें कितनी है कीमत
महिंद्रा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली Mahindra Bolero Classic और Mahindra Bolero Neo एसयूवी को अपडेट कर दिया है। इन एसयूवी को किस तरह के अपडेट के साथ पेश किया गया है इनकी कीमत मौजूदा मॉडल के मुकाबले क्या रखी गई है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Mahindra की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से Mahindra Bolero Classic और Mahindra Bolero Neo को भी बिक्री के लिए ऑफर किया जाता है। जल्द ही इन दोनों एसयूवी को बड़ा अपडेट दिया गया है। किस तरह की अपडेट के साथ इनको ऑफर किया गया है। किस कीमत पर अपडेटिड एसयूवी को खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
महिंद्रा ने दो एसयूवी को किया अपडेट
महिंद्रा की ओर से ऑफर की जाने वाली अपनी दो एसयूवी को अपडेट कर दिया गया है। निर्माता की ओर से Mahindra Bolero Classic और Mahindra Bolero Neo को ऑफर किया जाता है। इन दोनों ही एसयूवी को अपडेट के साथ लॉन्च ऑफर कर दिया गया है।
क्या हुआ अपडेट
जानकारी के मुताबिक दोनों ही एसयूवी को Black Edition के साथ लाया गया है। निर्माता इसे Bold Edition के नाम से ऑफर कर रही है। जिसमें दोनों एसयूवी में ऑल ब्लैक एक्सटीरियर के साथ डार्क इंटीरियर को दिया गया है। साथ ही कुछ और फीचर्स को भी ऑफर किया गया है, लेकिन यह बदलाव सिर्फ कॉस्मैटिक हैं और मेकेनिकल तौर पर कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Mahindra Bolero Neo में क्या है खास
Mahindra Bolero Neo के Bold Edition में एक्सटीरियर को पूरा ब्लैक रखा गया है। इसमें डार्क क्रोम थीम एक्सटीरियर के साथ ही रूफ रेल, ब्लैक इंटीरियर के साथ कम्फर्ट किट और रियर व्यू कैमरा भी दिया जा रहा है।
Mahindra Bolero Classic में क्या है खास
Mahindra Bolero Classic के Bold Edition में फ्रंट बंपर पर ब्लैक फिनिश के साथ स्किड प्लेट को दिया गया है। इसके अलावा इसमें डार्क क्रोम थीम एक्सटीरियर, प्रीमियम ब्लैक इंटीरियर को दिया गया है।
इंजन में नहीं हुआ बदलाव
दोनों ही एसयूवी के इंजन में किसी भी तरह का बदलाव नए एडिशन में नहीं किया गया है। इनमें पहले की ही तरह इंजन के विकल्प को ही ऑफर किया गया है।
कितनी है कीमत
निर्माता की ओर से दोनों एसयूवी के बोल्ड एडिशन की कीमतों को सार्वजनिक कर दिया गया है। महिंद्रा बोलेरो क्लासिक के नए एडिशन की एक्स शोरूम कीमत 10.02 लाख रुपये से शुरू की गई है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 11.14 लाख रुपये होगी। वहीं महिंद्रा बोलेरो नियो की एक्स शोरूम कीमत 11.90 लाख रुपये और 12.58 लाख रुपये रखी गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।