Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब बेंगलुरु में लगी Lamborghini Aventador में आग, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    Updated: Mon, 04 Aug 2025 11:29 AM (IST)

    Lamborghini fire सोशल मीडिया पर आजकल सुपर कार लैम्‍बॉर्गिनी में आग लगने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कई लोगों की ओर से शेयर किया गया है। यह गाड़ी किसकी है। किस शहर में अब लैम्‍बॉर्गिनी में आग लगने की घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर लोग किस तरह कमेंट कर रहे हैं। आइए जानते हैं।

    Hero Image
    Lamborghini Aventador में आग लगने का वीडियो सोशला मीडिया पर वायरल।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में कई लोग Ferrari, Lamborghini जैसी बेहद महंगी सुपर कार खरीदते हैं। कई तरह से ऐसी कारें सुर्खियों में रहती हैं। हाल में एक और सुपर कार Lamborghini Aventador में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में क्‍या जानकारी मिल रही है। वीडियो पर लोग किस तरह के कमेंट कर रहे हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lamborghini Aventador में लगी आग

    सोशल मीडिया पर हाल में ही एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें Lamborghini Aventador में आग लगी हुई है। आग कार के पिछले हिस्‍से में लगी है, जहां पर कार का इंजन है।

    आग बुझाने की हो रही कोशिश

    वीडियो में कार में लगी आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। फायर एक्‍सटिंग्‍विशर और रेत की बाल्‍टी लेकर लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। बीच सड़क में खड़ी कार के कारण ट्रैफिक भी प्रभावित हो रहा है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी व्‍यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा। कार में आग लगने के कारण की जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

    किसकी है कार

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लैम्‍बॉर्गिनी एवेंटाडोर कार संजीव नाम के सोशल मीडिया इन्‍फ्लूएंसर संजीव की बताई जा रही है। संजीव के सोशल मीडिया पर दो लाख से ज्‍यादा फॉलोअर्स हैं। 

    पहले भी हो चुकी है घटना

    लैम्‍बॉर्गिनी की कार में आग लगने की यह घटना पहली नहीं है। इससे पहले भी भारत में लैम्‍बॉर्गिनी की कार में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। मुंबई के अलावा दिल्‍ली में भी निर्माता की कार में आग लगने की घटना हो चुकी हैं। 

    सोशल मीडिया पर लोग कर रहे कमेंट

    सोशल मीडिया पर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कोई शॉक वाली इमोजी बना रहा है। तो कई लोग इसे मॉडिफिकेशन के कारण होने वाली घटना बता रहे हैं।