Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MG Motor और Jio Platforms मिलकर Comet EV में हिंग्लिश वॉयस असिस्टेंट करेंगे पेश, बेहतर होगा यूजर एक्सपीरिएंस

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Mon, 26 Jun 2023 10:02 PM (IST)

    HelloJio भारतीय यूजर्स को इन-व्हीकल कमांड और कंट्रोल से अलग डायलॉग्स के साथ इन-कार वॉयस सहायता भी प्रदान करेगा। HelloJio के डायलॉग क्रिकेट मौसम समाचार राशिफल और कई अन्य डोमेन के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। MG Motor India ने Jio Platforms से पार्टनरशिप की मदद से Comet EV में हिंग्लिश वॉयस असिस्टेंट- इनेबल्ड एक्सपीरिएंस पेश करने की योजना बनाई है।

    Hero Image
    Jio Platforms to power In Car Voice Experience for MG Motor India

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। MG Motor India ने Jio Platforms के साथ मिलकर कनेक्टेड कार फीचर्स की एक सीरीज लॉन्च करने की घोषणा की है। इस पार्टनरशिप की मदद से एमजी मोटर इंडिया हाल ही में लॉन्च की गई नई कॉमेट ईवी में जियो के डिजिटल एसेट्स द्वारा संचालित हिंग्लिश वॉयस असिस्टेंट- इनेबल्ड एक्सपीरिएंस पेश करेगी। क्या है पूरी खबर, आइए जान लेते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MG Comet EV में मिलेगा HelloJio वॉयस असिस्टेंट

    MG Comet EV  के ग्राहकों कोJio के इनोवेटिव असेट का लाभ मिलने वाला है। ये भारत का पहला हिंग्लिश वॉयस असिस्टेंट सिस्टम है, जो म्यूजिक ऐप्स, पेमेंट ऐप्स, कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म और हार्डवेयर के साथ एकीकृत है। एम्बेडेड HelloJio वॉयस असिस्टेंट को मूल रूप से भारतियों को समझने के लिए ट्रेन किया गया है, जिनके पास पूरे भारत में विभिन्न क्षेत्रीय बोलियाँ और स्वर हैं। इसे वेक वर्ड, टच या कार के स्टीयरिंग में एक डेडिकेटेड की का उपयोग करके एक्टिव किया जा सकता है।

    HelloJio वॉयस असिस्टेंट कैसे करेगा काम?

    HelloJio भारतीय यूजर्स को इन-व्हीकल कमांड और कंट्रोल से अलग, डायलॉग्स के साथ इन-कार वॉयस सहायता भी प्रदान करेगा। HelloJio के डायलॉग, क्रिकेट, मौसम, समाचार, राशिफल और कई अन्य डोमेन के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। इसकी मदद से यूजर्स एसी को चालू या बंद कर सकते हैं, सीधे गाने चला सकते हैं और यहां तक ​​कि सरल वॉयस कमांड के साथ क्रिकेट स्कोर भी पूछ सकते हैं।

    आपको बता दें कि MG Comet EV एक eSIM के साथ आती है जो वाहन की सेफ्टी में सुधार करने में मदद करेगी क्योंकि इसे मैनुफैक्चरिंग प्रक्रिया के दौरान एकीकृत किया जाता है। ये वाहन की पहचान करता है और वाहन के संचालन के दौरान कम्यूनिकेशन को एन्क्रिप्ट करता है।