Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MG Comet की प्राइस लिस्ट आपको कर सकती है हैरान? वेरिएंट वाइज कीमत और खासियत को समझें

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Mon, 19 Jun 2023 03:57 PM (IST)

    MG Comet EV SAIC के GSEV प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। यह इंडोनेशिया में बेचे जाने वाले Wuling Air EV का एक रीबैज संस्करण है। EV EV की लंबाई 2974mm चौड़ाई 1505mm और ऊंचाई 1631mm है और इसका व्हीलबेस 2010mm है। (जागरण फोटो)

    Hero Image
    MG Comet EV की वेरिएंट वाइज प्राइस लिस्ट

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। MG की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार MG Comet EV को हाल ही में इंडियन मार्केट में लॉन्च किया गया था। अगर आप भी किसी सस्ती सस्ती और सिटी ड्राइव के लिए कोई इलेक्ट्रिक कार की तलाश कर रहे हैं तो आप सही जगह पर हैं, जहां आपको बताने जा रहा हूं MG Comet EV की वेरिएंट वाइज कीमतों के बारे में साथ में इस ईवी की खासियतों के बारे में भी बात करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MG Comet वेरिएंट वाइज प्राइस लिस्ट

    ईवी की कीमत 7.98 लाख रुपये से शुरू होकर 9.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। माइक्रो ईवी तीन वेरिएंट्स- पेस, प्ले और टॉप-ऑफ-द-लाइन प्लश में उपलब्ध है। ईवी को पांच कलर ऑप्शन और 250 से अधिक कस्टमाइजेशन ऑप्शन मिलते हैं।

    Comet EV Pace की कीमत Rs.7.98 Lakh एक्स-शोरूम है।

    Comet EV Play की कीमत Rs.9.28 Lakh एक्स-शोरूम है।

    Comet EV Plush की कीमत Rs.9.98 Lakh एक्स-शोरूम है।

    MG Comet खासियत

    MG Comet EV SAIC के GSEV प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। यह इंडोनेशिया में बेचे जाने वाले Wuling Air EV का एक रीबैज संस्करण है। EV EV की लंबाई 2,974mm, चौड़ाई 1,505mm और ऊंचाई 1,631mm है और इसका व्हीलबेस 2,010mm है। कार को एक बॉक्सी डिज़ाइन भाषा मिलती है और सामने की तरफ एक पूर्ण-चौड़ाई वाली एलईडी लाइट बार मिलती है। चार्जिंग पोर्ट को लाइट बार के नीचे रखा गया है और इसके फ्लैप में एमजी लोगो को सेट किया गया है।

    MG Comet Battery And Range

    कॉमेट ईवी में 17.3 kWh का बैटरी पैक दिया गया है जिसे टाइप 2 चार्जर का उपयोग करके लगभग 7 घंटे में पूरा चार्ज किया जा सकता है। आपको जानकर निराशा हो सकती है कि ये फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट नहीं करती है। एमजी का दावा है कि एक फुल चार्ज पर कॉमेट ईवी की रेंज करीब 230 किलोमीटर है। व्यावहारिक रूप से परीक्षण होने के बाद ही इसका सही से अनुमान लगाया जा सकेगा।