Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tata Tiago EV से भी सस्ती Electric Car उतार रही है MG! टेस्टिंग के दौरान सामने आई ये बातें

    By Sonali SinghEdited By:
    Updated: Thu, 06 Oct 2022 12:23 PM (IST)

    MG Air Electric Car वाहन निर्माता MG मोटर भारत में एक सस्ते इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसे MG एयर इलेक्ट्रिक कार कहा जा रहा है जो वर्तमान में भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टाटा टियागो ईवी को टक्कर देगी।

    Hero Image
    MG Air Electric Car Testing Start in India to Compete Tata Tiago EV

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। MG Air Electric Car: हाल ही में टाटा मोटर्स ने देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टियागो ईवी (Tiago EV) को लॉन्च किया था। इसे टक्कर देने के लिए वाहन निर्माता MG मोटर भी एक सस्ती इलेक्ट्रिक कार को जल्द ही भारतीय बाजार में ला सकती है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा क्योंकि हाल ही में भारत की सड़कों पर नई वूलिंग एयर इलेक्ट्रिक कार (Wuling Air Electric Car) को टेस्ट करते देखा गया है। इससे उम्मीद है कि भारत में जल्द ही आपको एक नई सस्ती इलेक्ट्रिक कार देखने को मिल सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैसा होगा MG एयर इलेक्ट्रिक कार का लुक ?

    MG Air Electric Car पहले से चीनी बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारतीय मॉडल भी उन्ही फीचर्स के साथ आएगा। फिलहाल इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया, जिसमें यह एक टू-डोर इलेक्ट्रिक हैचबैक कार की तरह दिखता है। साइज के मामले में यह ऑल्टो 800 से छोटा है और इसके ग्लोबल मॉडल को चीन में ग्लोबल स्मॉल इलेक्ट्रिक व्हीकल (GSEV) प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। साथ ही इस इलेक्ट्रिक कार के दो वेरिएंट्स हैं- एक SWB (स्टैंडर्ड व्हील बेस) और एक LWB (लॉन्ग व्हील बेस)।

    छोटे साइज में आएगी एयर इलेक्ट्रिक कार

    साइज के मामले में MG Air Electric Car अपनी राइवल टाटा टियागो ईवी से छोटे साइज में आएगी। विदेशों में मिलने वाले इसके स्टैंडर्ड व्हील बेस वेरिएंट की लंबाई 2,599mm और चौड़ाई 1,505mm है। वहीं, इसके लॉन्ग व्हील बेस वेरिएंट की लंबाई 2,974mm और चौड़ाई 1,631mm है। इसके आलवा स्टैंडर्ड वेरिएंट में सिर्फ 2 सीटें मिलती हैं, जबकि लॉन्ग वेरिएंट में 4 सीटें मिलती हैं। भारत में आने वाले मॉडल्स में भी यही फीचर्स देखे जाने की उम्मीद है।

    MG Air Electric Car का पावरट्रेन

    भारत में MG की इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार को किस बैटरी पावर के साथ लाया जा रहा है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन चीन में, Air EV को सिंगल-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट के साथ 30kW का बैटरी पैक दिया गया है। यह पैक 40 bhp की पावर के साथ आती है। इसके अलावा, इसमें 50kW बैटरी पैक का विकल्प भी मिलता है। यह पैक 67bhp की पावर जनरेट करने में सक्षम है। विदेशों में मिलने वाले इस मॉडल को एक बार चार्ज करने पर 200km से 300km रेंज के बीच एक विकल्प मिलता है।

    क्या होगी MG Air Electric Car की कीमत?

    भारत में इस ई-कार को किस कीमत पर लाया जाएगा फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। विदेशों में इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत IDR 250 मिलियन ( लगभग 13.2 लाख रुपये) और लॉन्ग वेरिएंट की कीमत IDR 300 मिलियन (लगभग 15.9 लाख रुपये) है। अब देखना है कि भारत में इसकी क्या कीमत होगी।

    ये भी पढ़ें-

    दमदार 350cc वाली बाइक की है तलाश? दिवाली में दस्तक दे सकते हैं ये शानदार मॉडल्स, देखें पूरी लिस्ट

    Car Care Tips: सर्दियों से पहले अपने कार के टायर को करें विंटर रेडी, ये आसान टिप्स करेंगे मदद