विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hyundai कर रही New Generation Creta की तैयारी, नई तकनीक के साथ कब तक हो सकती है लॉन्‍च, पढ़ें खबर

Published: Wed, 12 Feb 2025 06:00 PM (GMT+05:30)

Hyundai Creta New Generation साउथ कोरियाई वाहन निर्माता हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की ...और पढ़ें

Hyundai Creta की New Generation को कब तक लॉन्‍च किया जा सकता है। जानें डिटेल।
Hyundai Creta की New Generation को कब तक लॉन्‍च किया जा सकता है। जानें डिटेल।

HighLights

  1. Hyundai Creta की New Generation की हो रही है तैयारी
  2. हाइब्रिड इंजन के साथ आ सकती है नई जेनरेशन हुंडई क्रेटा
  3. साल 2026 के आखिर या 2027 तक बाजार में हो सकती है लॉन्‍च

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में Mid Size SUV सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली Hyundai Creta को काफी पसंद किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस एसयूवी की New Generation को लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी की ओर से इसे कब तक लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

आएगी Hyundai Creta New Generation

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हुंडई की ओर से नई जेनरेशन क्रेटा को लाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि अगले कुछ महीनों में ही इसका प्रोडक्‍शन भी शुरू किया जा सकता है।

मिल सकता है Hybrid तकनीक वाला इंजन

जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से नई जेनरेशन क्रेटा को सिर्फ नेचुरल एस्पिरेटिड और टर्बो इंजन के साथ ही नहीं लाया जाएगा। बल्कि एसयूवी की नई जेनरेशन में हाइब्रिड तकनीक वाले इंजन को भी ऑफर किया जा सकता है। इसमें 1.5 लीटर की क्षमता के पेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड तकनीक को दिया जा सकता है।

2024 में मिला था अपडेट

हुंडई की ओर से क्रेटा को 2024 में अपडेट किया गया था। 2024 की जनवरी में ही इस एसयूवी को नए लुक्‍स और कई बेहतरीन फीचर्स के साथ लाया गया था। जिसके कुछ समय बाद इसके ज्‍यादा स्‍पोर्टी वर्जन N Line को भी अपडेट के साथ लाया गया था। इस साल जनवरी महीने में Bharat Mobility के तहत आयोजित किए गए Auto Expo 2025 में भी इस एसयूवी के Electric वर्जन को लॉन्‍च किया गया था।

नई जेनरेशन में होंगे ये बदलाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक New Generation Hyundai Creta को SX3 कोडनेम के साथ डेवलप किया जा रहा है। नई जेनरेशन क्रेटा में कई बदलाव किए जा सकते हैं। साथ ही इसमें मौजूदा वर्जन के मुकाबले ज्‍यादा बेहतर फीचर्स (Creta Next Generation Features) और डिजाइन को दिया जा सकता है। इसके इलेक्ट्रिक वर्जन में भी ज्‍यादा बड़ी बैटरी और दमदार मोटर को लाया जा सकता है।

कब तक हो सकती है लॉन्‍च

हुंडई की ओर से इसके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि नई जेनरेशन हुंडई क्रेटा को साल 2026 के आखिर या 2027 तक पेश (Creta Next Generation Launch Date) किया जा सकता है। इस एसयूवी का प्रोडक्‍शन भारत के तमिलनाडु में मौजूद फैक्‍ट्री से ही किया जा सकता है।

किनसे है मुकाबला

Hyundai Creta को कंपनी की ओर से Mid Size SUV सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Grand Vitara, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Kia Seltos, Mahindra Scorpio N, XUV 700, JSW MG Hector और Astor जैसी एसयूवी के साथ होता है।